{"_id":"61b79fed7f02ba2a8e76d324","slug":"three-other-accused-arrested-in-constable-paper-leak-case-kaithal-news-knl926514160","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही पेपर लीक मामले में तीन अन्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही पेपर लीक मामले में तीन अन्य आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। हरियाणा पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में तीन वांछित आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिनके कब्जे से वारदात में प्रयोग तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। तीनों आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार सीआईए-1 की टीम द्वारा सिपाही भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले की जांच दौरान वांछित आरोपी जिला जींद के सच्चा खेड़ा निवासी सोनू व किच्छाना निवासी रमन को गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी ने बताया कि इन आरोपियों को थुआ निवासी रमेश ने आंसर की उपलब्ध करवाई थी। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच दौरान एसआईटी सदस्य व इंचार्ज पीओ स्टाफ की टीम ने जींद के अमरगढ़ निवासी आदित्य को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पहले गिरफ्तार किए जा चुके आरोपी माजरा निवासी नवीन से आरोपी आदित्य ने बाल निकेतन स्कूल माजरा प्याऊ में जाकर लीक आउट पेपर को पढ़ा था तथा इसके बाद उसको पेपर दिया गया था। तीनों आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग तीन मोबाइल फोन पुलिस ने बरामद किए हैं। एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस अब तक इस मामले में 53 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।