{"_id":"652591643ae4908cf902e266","slug":"three-named-criminals-caught-in-three-check-bounce-cases-kaithal-news-c-18-1-knl1004-238954-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: चेक बाउंस के तीन मामलों में तीन नामित अपराधी पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: चेक बाउंस के तीन मामलों में तीन नामित अपराधी पकड़े
Tue, 10 Oct 2023 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 10 Oct 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
कैथल। चेक बाउंस के अलग-अलग तीन मामलों में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पहले मामले में आरोपी स्वर्ण कॉलोनी निसिंग जिला करनाल निवासी रमेश को गिरफ्तार किया है। उसे वर्ष 2019 के दौरान चेक बाउंस मामले में अदालत ने गत पांच अक्तूबर को पीओ घोषित किया था।
दूसरे मामले में वर्ष 2018 के चेक बाउंस के मामले में पीओ आरोपी लोहार माजरा जिला कुरुक्षेत्र निवासी नवीन को गिरफ्तार कर लिया, जिसे अदालत ने गत 20 सितंबर को पीओ घोषित किया था। तीसरे मामले में एएसआई मदनलाल द्वारा वर्ष 2019 के चेक बाउंस मामले में पीओ आरोपी सेक्टर 19 कैथल निवासी योगेंद्र को गिरफ्तार कर लिया, जिसे न्यायालय ने 31 अगस्त को पीओ घोषित किया था। पुलिस मामलों में आगामी कार्रवाई कर रही है। संवाद