फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   three man injured in road accident

सड़क हादसे में एएसआई, सिपाही व होमगार्ड घायल

Mon, 08 Feb 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल Updated Mon, 08 Feb 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
पाड़ला रोड ड्रेन के पुल के पास विशेष जांच के लिए निजी वाहन में सवार पुलिस कर्मचारियों को एक ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में दो पुलिस कर्मचारियों समेत होमगार्ड घायल हो गया। होमगार्ड को पीजीआई रेफर किया गया है। पुलिस कर्मचारी और होमगार्ड तीनों सदर थाना में कार्यरत हैं। हादसा शनिवार देर शाम करीब नौ बजे हुआ।
विज्ञापन


शहर पुलिस को दी शिकायत में एएसआई मनोज कुमार ने बताया कि वे सिपाही बलिंद्र और होमगार्ड बलविंद्र के साथ पाड़ला रोड पर किसी केस में विशेष जांच के लिए निजी कार में सवार होकर जा रहे थे। पाड़ला ड्रेन पुल के निकट एक ट्रक चालक ने उनकी कार के सामने अचानक अपने वाहन को ब्रेक लगा दिया।
विज्ञापन


इस कारण उनकी कार ट्रक से जा टकराई। टक्कर लगने के कारण कार में वह उसके साथ सिपाही बलिंद्र व होमगार्ड बलविंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उन तीनों को अस्पताल ले जाया गया जहां से होमगार्ड को पीजीआई रेफर कर दिया गया। इस मामले में जांच अधिकारी एएसआई रणदीप ने बताया कि पुलिस ने एएसआई मनोज के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed