{"_id":"686ebe720cb049d6fc0cbba8","slug":"three-innocent-children-died-in-the-pond-of-saran-village-kaithal-news-c-18-1-knl1004-688292-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सारण गांव के तालाब में तीन मासूमों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सारण गांव के तालाब में तीन मासूमों की मौत
Thu, 10 Jul 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 10 Jul 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। सारण गांव में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसे में तीन मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। ये तीनों बच्चे प्रतिदिन की तरह खेल मैदान में दौड़ का अभ्यास करने के बाद नहाने के लिए तालाब पर पहुंचे थे, लेकिन कीचड़ भरे तालाब में फिसलकर दलदल में फंसने के कारण उनकी डूबकर मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शी एक 10 वर्षीय बच्ची ने बच्चों को तालाब में संघर्ष करते देखा और तुरंत शोर मचाया। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू कर तीनों बच्चों को बाहर निकाला। तीनों को तत्काल कैथल के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इकलौते बेटे की भी गई जान ः हादसे में जान गंवाने वाला 8 वर्षीय नमन अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी दो बहनें हैं। गांव के दो अन्य बच्चे 8 वर्षीय वंश और 9 वर्षीय अक्षय उर्फ अक्ष भी इस हादसे का शिकार हो गए। तीनों ही बच्चे आपस में चचेरे भाई थे और उनके पिता खेती करते हैं, जबकि माताएं गृहिणी हैं।
विज्ञापन
खेल के बाद तालाब में नहाने गए थे ः गांव के सरपंच सुदेश ने बताया कि तीनों बच्चे रोजाना की तरह शाम करीब 5 बजे दौड़ अभ्यास के लिए गांव के खेल मैदान में गए थे। अभ्यास के बाद वे तालाब पर नहाने पहुंच गए, लेकिन वहां कीचड़ अधिक होने के कारण तीनों फिसलकर उसमें फंस गए और डूब गए।
शाम को ही तीनों बच्चों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
गांव में मातम का माहौल
एक ही गांव से एक साथ तीन बच्चों की मौत ने पूरे समुदाय को झकझोर दिया है। परिजन सदमे में हैं और गांव का हर घर गमगीन है। सरपंच ने कहा कि यह दिन गांव के इतिहास का सबसे दुखद दिन बन गया है।
सारण गांव में तीन बच्चों के डूबने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। परिजनों ने किसी भी प्रकार की शिकायत देने से इन्कार कर दिया और शवों को अस्पताल से सीधे घर ले गए। -कृष्ण कुमार, तितरम थाना प्रभारी