{"_id":"69d6b395e5a0dfae040383c8","slug":"three-fugitives-arrested-in-separate-cases-kaithal-news-c-245-1-kht1013-147649-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: अलग-अलग मामलों में तीन भगोड़े गिफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: अलग-अलग मामलों में तीन भगोड़े गिफ्तार
Thu, 09 Apr 2026 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। थाना शहर पुलिस और पीओ पकड़ो स्टाफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग मामलों में तीन भगोड़े
आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी चोरी और चेक बाउंस मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे थे और अदालत द्वारा पीओ (प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर) घोषित किए जा चुके थे।
पहले मामले में तारावंती कॉलोनी, सफीदों (जिला जींद) निवासी सुशील को सफीदों से गिरफ्तार किया गया। उस पर अपने साथियों के साथ 2 जनवरी 2019 की रात नरवानिया बिल्डिंग, कैथल के पास कई दुकानों के शटर तोड़कर नकदी व सामान चोरी करने का आरोप है। इस मामले में पहले गिरफ्तारी के बाद वह जमानत पर छूट गया था, लेकिन बाद में अदालत में पेश नहीं हुआ। जिस पर 19 नवंबर 2024 को उसे पीओ घोषित कर दिया गया।
दूसरे मामले में पीओ पकड़ो स्टाफ के एएसआई पवन कुमार ने गांव ग्योंग निवासी रणबीर को गिरफ्तार किया। वह वर्ष 2022 के चेक बाउंस मामले में वांछित था और 27 जनवरी 2026 को अदालत द्वारा भगोड़ा घोषित किया गया था।
विज्ञापन
तीसरे मामले में गांव देवबन निवासी रोहताश को एसआई सतीश की टीम ने काबू किया। वह वर्ष 2020 के चेक बाउंस केस में फरार था और 20 मार्च 2026 को अदालत ने उसे पीओ घोषित किया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।