{"_id":"68e771ca50f770252a0af3c5","slug":"three-employees-suspended-in-kaithal-case-of-death-of-a-youth-due-to-electrocution-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में बिजली विभाग की कार्रवाई: कैथल में करंट लगने से युवक की मौत का मामला, 3 कर्मचारियों को किया सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में बिजली विभाग की कार्रवाई: कैथल में करंट लगने से युवक की मौत का मामला, 3 कर्मचारियों को किया सस्पेंड
Thu, 09 Oct 2025 01:56 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 09 Oct 2025 01:56 PM IST
सार
मृतक संदीप अपने खेत में काम कर रहे थे जब अचानक बिजली के तारों से करंट लग गया। तुरंत इलाज के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। जांच में पाया गया कि बिजली लाइनों की मेंटेनेंस में लापरवाही बरती गई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
कैथल के कैलरम गांव में करंट लगने से 26 वर्षीय युवक संदीप की दर्दनाक मौत के मामले में बिजली विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। विभाग ने लापरवाही बरतने के आरोप में तीन कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी के अनुसार, संदीप अपने खेत में काम कर रहे थे जब अचानक बिजली के तारों से करंट लग गया। तुरंत इलाज के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। जांच में पाया गया कि बिजली लाइनों की मेंटेनेंस में लापरवाही बरती गई थी, जिसके चलते यह हादसा हुआ। निलंबित कर्मचारियों में लाइनमैन अशोक कुमार के अलावा असिस्टेंट लाइनमैन पवन और अनिल शामिल हैं। बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई विभागीय जांच के आधार पर की गई है और आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन