{"_id":"60c50c1f8ebc3e53db32c1a1","slug":"three-died-due-to-corona-16-new-infected-were-found-kaithal-news-knl72978743","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से तीन की मौत, 16 नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से तीन की मौत, 16 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन
कोरोना के नए मामलों में राहत जारी है, लेकिन मौतों का सिलसिला जारी है। शनिवार को भी तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं 16 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा 31 लोग कोरोना संक्रमण से रिकवर भी हुए हैं।
डीसी प्रदीप दहिया ने स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट अनुसार बताया कि जिला में अलग-अलग जगहों से कोरोना वायरस से संक्रमित 16 नए केस सामने आए हैं। शनिवार को कोरोना से 3 व्यक्तियों की मृत्यु हुई, जिनमें 1 पुरुष तथा 2 महिलाएं शमिल हैं, जिनमें से एक कोरोना पॉजिटिव का इलाज जिले से बाहर चल रहा था। उन्होंने बताया कि मृतकों में 37 वर्षीय चंदाना निवासी पुरुष जिसका इलाज शाह अस्पताल तथा 68 वर्षीय देवबन निवासी महिला जिसका इलाज जिला के नागरिक अस्पताल में चल रहा था शामिल हैं।
शनिवार को 31 कोरोना मरीज ठीक होने उपरांत डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। नागरिक अस्पताल कैथल से 3, शाह अस्पताल से 1, सिगनस अस्पताल से 1 तथा होम आइसोलेशन में रहे 26 व्यक्तियों ने कोरोना को मात दी। जिला में 11 हजार 54 कोरोना के मरीजों में से 10 हजार 539 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब कोरोना के एक्टीव केस 184 रह गए है। अभी तक लिए गए 2 लाख 66 हजार 475 में से 2 लाख 55 हजार 262 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिला का रिकवरी रेट 95.3 प्रतिशत है। पॉजिटिव रेट 4.1 प्रतिशत है तथा डेथ रेट 2.9 प्रतिशत है।
विज्ञापन
जिले में 138 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। इन लोगों से दूरभाष के माध्यम से संपर्क किया जाता है। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में होम आइसोलेशन में रह रहे व्यक्तियों को मेडिकल किट, आयुर्वेदिक दवाइयों की होम डिलीवरी की जा रही है। जिले में अभी तक 1 लाख 97 हजार 607 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से 1 लाख 69 हजार 818 व्यक्तियों को पहली डोज तथा 27 हजार 789 व्यक्तियों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। अब स्टॉक में 14300 वैक्सीन उपलब्ध हैं, जिसमें से 9700 कोविशील्ड तथा 4600 कोवॉक्सीन है।