{"_id":"67366a4a8ac02f6fab041586","slug":"three-bike-riders-injured-in-collision-with-tractor-kaithal-news-c-18-1-knl1004-519771-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार तीन घायल
Fri, 15 Nov 2024 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 15 Nov 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। खेड़ी शेरू गांव में एक ट्रैक्टर चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीन घायल हो गए। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
गांव निवासी कृष्ण कुमार ने तितरम थाना में शिकायत दी कि 12 नवंबर को रात करीब आठ बजे वह गांव की मुख्य सड़क से बाइक पर जा रहा था। इस दौरान एक महिला व उसकी बेटी भी उसके मोटरसाइकिल को रुकवाकर बैठ गए। जैसे ही वे गांव के बाहर पहुंचे तो अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने तेजगति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मारकर घायल कर दिया। थाना प्रभारी सुनीता ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद