फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Three B.Com students in top 10 of the university

Kaithal News: बीकॉम की तीन छात्राएं विवि की टॉप 10 में

Wed, 27 Mar 2024 03:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 27 Mar 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Three B.Com students in top 10 of the university
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आरकेएसडी महाविद्यालय के सायं कालीन सत्र की बीकॉम ऑनर्स तृतीय सत्र की तीन छात्राओं ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र की ओर से जारी परीक्षा परिणाम में पहले 10 में से तीन स्थान हासिल कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। इनमें बीकॉम ऑनर्स तृतीय सत्र की छात्रा नताशा ने दूसरा, कोमल कुमारी ने छठा एवं श्रुति सैनी ने नौवां स्थान प्राप्त किया है।


इनमें मेधावी छात्राओं को महाविद्यालय में बुलाकर आरवीएस के प्रधान अश्विनी शोरेवाला, प्रबंधन समिति के प्रधान साकेत मंगल अधिवक्ता एवं उनके सभी सम्मानित कॉलेजियम पदाधिकारियों, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय गोयल, सायंकालीन सत्र के प्राचार्य प्रभारी डॉ. हरिंदर गुप्ता, सांयकालीन सत्र के वाणिज्य विभाग अध्यक्ष डॉ. मनोज बंसल ने 2100 रुपये प्रति छात्रा को नकद राशि देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएं की। उन्होंने कहा कि वाणिज्य विभाग के विद्यार्थी हर सत्र की परीक्षा में टॉप करते हैं और यह मंगल कामना भी की कि विद्यार्थी संस्था के बेहतरीन संसाधनों का उपयोग करके भविष्य में भी इसी प्रकार महाविद्यालय का नाम रोशन करते रहेंगे। मेधावी छात्राओं ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता एवं विभाग के शिक्षकों को दिया।इइस अवसर पर प्रो. निधि बिंदलिश, डॉ. मीनू भूटानी, प्रो. नितिका गाबा, प्रो. कविता झांब, पूजा बिंदलिश व रंजू निरवानी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed