{"_id":"660713d75ad34e19370fd5f4","slug":"three-arrested-with-handcuffs-and-liquor-kaithal-news-c-18-1-knl1004-357582-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: हथकढ़ी शराब समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: हथकढ़ी शराब समेत तीन गिरफ्तार
Sat, 30 Mar 2024 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 30 Mar 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। तीन अलग-अलग मामलों में पुलिस ने तीन आरोपियों को काबू कर 33 बोतल देसी व 19.75 बोतल हथकढ़ी शराब व 20 लीटर लाहन बरामद किया है।
थाना ढांड पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने उपरांत डडवाना मोड़ ढांड पर नाका लगाकर ढांड निवासी जयकिशन को काबू कर आरोपी के कब्जे से 18 बोतल देसी शराब बरामद की। पूंडरी पुलिस ने सूचना पर पाई निवासी गुलाब उर्फ मौजी की दुकान पर दबिश देकर संदिग्ध गुलाब को काबू कर लिया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से 15 बोतल देसी शराब बरामद हुई।
तीसरे मामले में थाना सीवन पुलिस कांगथली निवासी मंजीत सिंह के मकान पर दबिश देकर वहां भी चलाकर शराब तैयार कर रहे आरोपी मंजीत सिंह को काबू कर लिया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से चलती शराब भट्टी सहित 20 लीटर लाहन, 19.75 बोतल शराब व अन्य उपकरण बरामद हुए। सभी आरोपियों के खिलाफ आगामी कार्रवाई की जा रही है।