फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Three arrested, including two minors, in the murder case

जानलेवा हमले करने के मामले में दो नाबालिग सहित तीन काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Three arrested, including two minors, in the murder case
कैथल। जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने दो नाबालिग सहित तीन आरोपियों को काबू किया है। जहां से एक आरोपी को न्यायिक हिरासत में और दो नाबालिग आरोपियों को बाल सुधार गृह भेजा गया।
विज्ञापन

पुलिस पीआरओ प्रदीप नैन ने बताया कि थाना कलायत पुलिस टीम ने जानलेवा हमला करने के मामले में आरोपी कलायत निवासी जितेंद्र उर्फ चिंकी सहित दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि पुलिस को दी शिकायत में रेलवे रोड कलायत निवासी शीला देवी ने बताया था कि उसके लड़के देवी दयाल की रेलवे रोड कलायत पर टेंट की दुकान है। 13 मार्च को उसका लड़का रात के समय दुकान से घर आया तो उसके घर के सामने तीन युवकों ने लाठी डंडों से हमला करके उसके बेटे को घायल कर दिया था और हमलावर जाते-जाते जान से मारने की धमकी दे गए थे। उसके लड़के को सरकारी अस्पताल कैथल में दाखिल करवाया गया, जहां से पीड़ित को गंभीर चोट होने के कारण पीजीआई चंडीगढ़ का रेफर किया गया था। मामले में हत्या का प्रयास की धारा जोड़ी गई। आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त लाठी और डंडे बरामद किए गए। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed