फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Three arrested in wire theft case

Kaithal News: तार चोरी के मामले में तीन गिरफ्तार

Fri, 22 Aug 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 22 Aug 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Three arrested in wire theft case
कैथल। खेत से समर्सिबल की तार चोरी करने में एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ने तीन आरोपियों को काबू किया है। गुहणा निवासी जयभगवान की शिकायत के अनुसार 13/14 अगस्त की रात को उसके खेत में बने कोठे का ताला तोड़कर अज्ञात युवक समर्सिबल बोर की करीब 40 फीट तार और हुक्का चोरी कर ले गए थे। मामले में थाना सदर में केस दर्ज किया गया था। जांच एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की देखरेख में एसआई जयभगवान की टीम को सौंपी गई। टीम ने कार्रवाई करते हुए पाडला रोड कैथल निवासी संदीप, सुल्तान उर्फ भोला और सलेम उर्फ दिवा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बाइक और हुक्का बरामद किया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को वीरवार को अदालत में पेश किया, जहां से तीन दिन का पुलिस रिमांड मंजूर किया गया है। संवादविवाहिता लापता, केस दर्ज
विज्ञापन

कैथल। पूंडरी पुलिस ने एक विवाहिता का बिना बताए चले जाने का मामला दर्ज किया है। गांव जांबा के एक व्यक्ति ने पुंडरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 19 अगस्त को दिन के समय उसकी पत्नी बिना बताए घर से चली गई। उन्होंने उसकी आसपास तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed