फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Three arrested for blackmailing student

Kaithal News: छात्रा को ब्लैकमेल करने वाले तीन काबू

Fri, 06 Mar 2026 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 06 Mar 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Three arrested for blackmailing student
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। इंस्टाग्राम के माध्यम से नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर परेशान करने, उसकी फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने तथा बदनाम करने के मामले में सीआईए-1 और थाना सिविल लाइन पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त मोबाइल फोन व कार भी बरामद की है।

पुलिस प्रवक्ता प्रवीण ने बताया कि कैथल की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि उसकी नाबालिग पुत्री, जो दसवीं कक्षा की छात्रा है, से नरवाना क्षेत्र निवासी अभिषेक ने मार्च 2025 में इंस्टाग्राम के माध्यम से संपर्क किया था। आरोपी ने शादी का झांसा देकर छात्रा से बातचीत शुरू की और धीरे-धीरे उसे अपने झांसे में ले लिया।
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार बाद में आरोपी ने अपने साथियों रोहित और अजय के साथ मिलकर छात्रा को धमकाना शुरू कर दिया। आरोप है कि उन्होंने छात्रा की फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया और मिलने के लिए दबाव बनाया। एक अवसर पर आरोपियों ने उसे बहाने से बुलाकर कार में बैठा लिया और उसके साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया। इसके अलावा आरोपियों ने उसकी फोटो कई लोगों को भेजकर उसे बदनाम करने की भी कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में थाना सिविल लाइन में बीएनएस और पोक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत और सिविल लाइन थाना के एसआई राजेश की संयुक्त टीम ने की।


जांच के दौरान जिला जींद के गांव ब्राह्मण वाला भाणा निवासी अभिषेक, अजय और रोहित को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन और कार बरामद की गई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed