{"_id":"6632dc63bd7d572b43059174","slug":"three-arrested-along-with-english-handcuffs-and-liquor-kaithal-news-c-245-1-sknl1008-115122-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: अंग्रेजी, हथकड़ी शराब समेत तीन काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: अंग्रेजी, हथकड़ी शराब समेत तीन काबू
Thu, 02 May 2024 05:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 02 May 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
कैथल। पुलिस ने दो मामलों में तीन आरोपियों को काबू कर 21396 बोतल अंग्रेजी व 12 बोतल हथकड़ी शराब बरामद की है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना सीवन पुलिस ने एक गुप्त सूचना उपरांत डेरा राय सिख कागंथली के मकान पर दबिश देकर संदिग्ध डेरा राय सिख कागंथली निवासी अमरीक सिंह को काबू कर लिया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से 12 बोतल हथकड़ी शराब बरामद हुई।
दूसरे मामले में आबकारी विभाग कैथल के निरीक्षक अनिल कुमार की टीम द्वारा निर्धारित रुट से अलग जा रही दो गाड़ियों को चंदलाना के पास एनएच 152 डी से काबू कर लिया। इस दौरान 1783 पेटियों से 21396 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। थाना ढांड में मामला दर्ज करके पुलिस ने गाड़ी के चालक आरोपी पटियाला निवासी अमित कुमार व हरविंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों मामलों में आगामी कार्रवाई कर रही है।