{"_id":"66183c16b5c88a0e4704f764","slug":"three-accused-arrested-in-tata-407-car-theft-case-kaithal-news-c-18-1-knl1004-366623-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: टाटा 407 गाड़ी चोरी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: टाटा 407 गाड़ी चोरी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
Fri, 12 Apr 2024 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 12 Apr 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। वाहन चोरों पर टाटा 407 गाड़ी चोरी के एक मामले की जांच चौकी किठाना पुलिस प्रभारी एसआई जयभगवान की अगुवाई में एचसी सुखदेव की टीम ने कैराना जिला शामली यूपी निवासी आरोपी फरीद, झिंझाना जिला शामली यूपी निवासी उसमान व गुलफाम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि किठाना निवासी मनोज ने शिकायत दी थी कि 19 मार्च की रात उसके घर के पास से उसकी गाड़ी कोई अज्ञात चोरी करके ले गए। जिस बारे में थाना राजौंद में केस दर्ज कराया गया था। आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा गाड़ी बरामद कर ली गई। संवाद