फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Three accused arrested in murderous attack

Kaithal News: कातिलाना हमला करने में तीन आरोपी गिरफ्तार

Sun, 05 May 2024 03:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 05 May 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested in murderous attack
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हमला करके कातिलाना हमला करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में थाना तितरम पुलिस के पीएसआई सुनील कुमार की टीम ने जांच करते हुए तितरम निवासी आरोपी अनिल व राजू व गांव बूढाखेड़ा निवासी आशीष को काबू किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि तितरम निवासी मोहित ने शिकायत दी थी कि उनके गांव के एक व्यक्ति की 9.5 किले खेती योग्य भूमि उन्होंने ठेके पर लिया था। इस जमीन को पिछले साल उनके ही गांव के मेहर सिंह ने ठेके पर लिया था। मेहर सिंह के बेटे शीलू ने शिकायतकर्ता के भाई अंकुश को पहले ही कहा था कि तुमको हम इस जमीन पर फसल बोने नहीं देंगे। तीन मई की सुबह वह उसका भाई अंकुश, उसका चचेरा भाई अमन व अन्य उस जमीन को देखने के लिए गए हुए थे।
विज्ञापन


जब वह अपने भाई अमन के साथ बाइक पर वापस आ रहा था तो तितरम मोड के पास एक क्रेटा गाड़ी ने उनको सीधी टक्कर मारी। गाड़ी से पांच से छह युवक नीचे उतरे जो उसके पीछे लाठी गंडासी लेकर आए। आरोपियों ने उस पर गंडासी से हमला करके चोटे मारी गई। राहगीरों को आता देखकर सभी आरोपी गाड़ी में सवार होकर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया था। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है। मामले में पुलिस आगामी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed