फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Three accused arrested in constable paper leak case

सिपाही पेपर लीक मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested in constable paper leak case
कैथल। हरियाणा पुलिस सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा का पेपर लीक करवाने के मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों को पूछताछ के लिए तीन दिन के लिए पुलिस रिमांड लिया गया है।
विज्ञापन

एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि हरियाणा पुलिस सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा का पेपर लीक करवाने के मामले की जांच के दौरान सीआईए-2 की टीम ने आरोपी रोहतक जिले के खरकड़ा निवासी सुधीर अहलावत, विदयानगर भिवानी निवासी मनजीत अहलावत व नरवाना हरिनगर निवासी कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया है। सुधीर अहलावत ने अपने दोस्त मनजीत अहलावत के साथ रोहतक में विकास फरमाणा से 50 लाख रुपये में सौदा तय करके पेपर की फोटो कॉपी प्राप्त की थी और आगे उम्मीदवार तैयार करके उनको पेपर पढ़ाया था।
विज्ञापन

मनजीत ने पेपर की एक फोटो कॉपी अपने दोस्त कुलदीप के माध्यम से जिला दादरी के बेरला निवासी नवनीत को 50 लाख रुपये में उपलब्ध करवाई थी। इस मामले में अब तक पुलिस द्वारा सभी 11 इनामी आरोपियों सहित कुल 67 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बता दें कि कैथल सीआईए-1 पुलिस की टीम ने सात अगस्त को माता गेट कैथल के पास से हरियाणा पुलिस सिपाही लिखित परीक्षा लीक करवाने के मामले में खापड़ निवासी संदीप व गौतम व प्योदा निवासी नवीन को आंसर की सहित काबू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed