फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Three accused arrested for snatching cash from finance employees...

Kaithal News: फाइनेंस कर्मचारियों से नकदी छीनने में तीन आरोपी काबू

Thu, 25 Jan 2024 04:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 25 Jan 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested for snatching cash from finance employees...
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। साकरा गांव के पास फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों से नकदी छीनने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान गांव रसीना निवासी सलीम, राहुल व नीरज के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव करोड़ा निवासी गौरव की शिकायत अनुसार वह फाइनेंस कंपनी में कार्यरत है। उसके साथ मूंदड़ी निवासी बलविंद्र भी नियुक्त है। दोनों कैश कलेक्शन का काम करते हैं। सोमवार को वह और बलविंद्र कैश कलेक्शन के लिए बाइक पर सवार होकर गांव साकरा में गए थे। बाइक को बलविंद्र चला रहा था और वह पीछे बैठा था। वे शाम 5:40 बजे गांव साकरा के पास पहुंचे तो एक बाइक पर तीन युवक आए।
विज्ञापन


आरोपियों ने उनकी बाइक रोक ली। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने उसे व बलविंद्र को डंडे से पीटना शुरू कर दिया। आरोपी बैग छीनकर फरार हो गए, जिसमें 98 हजार 950 रुपये थे। आरोपियों के कब्जे से 17 हजार 250 रुपये बरामद किए गए हैं। तीनों आरोपियों का एक दिन रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed