फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Three accused arrested for fatally attacking a mechanic, police conducted a foot parade

Kaithal News: मिस्त्री पर जानलेवा हमला करने के तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कराई पैदल परेड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Three accused arrested for fatally attacking a mechanic, police conducted a foot parade
कलायत के रेलवे रोड़ पर आरोपी मुजरिमों की पैदल परेड़ करवाती पुलिस - फोटो : चूड़ी ट्रांसपोर्ट यूनियन ने 15 प्रतिशत भाड़ा बढ़ाने को आयोजित की बैठक। स्रोत स्वयं
कलायत। एसी-फ्रिज मिस्त्री विनय उर्फ गोलू पर हुए जानलेवा हमले के मामले में कलायत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान अनुकूल बैरागी, राका बैरागी उर्फ राकेश और अंकित राणा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों की रेलवे रोड़ पर पैदल परेड करवाई।
विज्ञापन

इस दौरान आरोपियों को घटनास्थल तक ले जाया गया ताकि प्रत्यक्षदर्शी उनकी पहचान कर सकें। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य आम लोगों के मन से अपराधियों का भय समाप्त करना और असामाजिक तत्वों में कानून का डर पैदा करना है। 29 मई की देर रात गोशाला मार्केट के पास विनय उर्फ गोलू अपनी मोटरसाइकिल पर घर जा रहा था। उसके साथ एक बच्चा भी बैठा हुआ था। इस दौरान पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उसे रोक लिया और उस पर जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन

हमले में विनय गंभीर रूप से घायल हो गया था। आरोप है कि हमलावरों ने पीटने के दौरान जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी दी। घायल को उपचार के लिए पहले निजी अस्पताल और बाद में नागरिक अस्पताल कैथल रेफर किया गया था। पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी जिसकी फुटेज सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई थी। घटना के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी रोहतास कुमार के नेतृत्व में गठित टीमों ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में सावन वाल्मीकि का नाम भी सामने आया है और पुलिस उसकी भूमिका की भी जांच कर रही है। डीएसपी ने बताया कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के नेतृत्व में पुलिस जीरो टाॅलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है।

कलायत के रेलवे रोड़ पर आरोपी मुजरिमों की पैदल परेड़ करवाती पुलिस

कलायत के रेलवे रोड़ पर आरोपी मुजरिमों की पैदल परेड़ करवाती पुलिस- फोटो : चूड़ी ट्रांसपोर्ट यूनियन ने 15 प्रतिशत भाड़ा बढ़ाने को आयोजित की बैठक। स्रोत स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed