फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Thousands cheated in the name of redeeming points

Kaithal News: प्वाइंट रिडीम करवाने के नाम पर ठगे हजारों

Thu, 26 Sep 2024 04:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 26 Sep 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
Thousands cheated in the name of redeeming points
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। क्रेडिट कार्ड के प्वाइंट रिडीम करवाने के नाम पर एप्लीकेशन का लिंक भेजकर एक आरोपी ने एक व्यक्ति से 57 हजार रुपये से ज्यादा की रकम ठग ली। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

गांव रामथली निवासी पवन कुमार ने साइबर थाना में शिकायत दी कि 23 जुलाई को उसके मोबाइल नंबर पर अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया। कॉल करने वाले ने उसे झांसा देकर कहा कि वह बैंक से बात कर रहा है।
विज्ञापन


उसने कहा कि आपके क्रेडिट कार्ड पर कुछ रिवार्ड पॉइंट बने हुए हैं। अगर इन पॉइंट को रिडीम करना चाहते हैं तो आपको एक वेबसाइट का लिंक भेजा जा रहा है। इस पर जाकर अपने कार्ड की डिटेल भरनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने वेबसाइट पर क्लिक किया तो वहां पर एक एप्लीकेशन डाउनलोड करने को कहा गया। उसने अपने मोबाइल में एप डाउनलोड कर ली। कुछ समय बाद उसके क्रेडिट कार्ड से तीन बार में 57 हजार 110 रुपये कट गए।

शिकायतकर्ता ने कहा कि ऐसा करके आरोपी ने उसके साथ ठगी की है। थाना प्रभारी सुभ्रांशु ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed