फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Those whose accounts are bad, they roam around with my accounts: Naib Saini

जिनके खाते ही खराब हैं वो मेरा हिसाब लिए फिरते हैं : नायब सैनी

Fri, 23 Aug 2024 04:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 23 Aug 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
Those whose accounts are bad, they roam around with my accounts: Naib Saini
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। कलायत अनाज मंडी में वीरवार को आयोजित जन आशीर्वाद रैली में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हुड्डा को घेरा। उन्होंने कहा कि जिनके खाते ही खराब हैं वो मेरा हिसाब लिए फिरते हैं। सैनी ने आरोप लगाते हुए कहा कि हुड्डा किसानों की जमीन हड़पकर दामाद को खुश करने में लगे रहते थे, अब पंजाबियों को बाहरी बताकर अपमान कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा तीसरी बार प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है।

उन्होंने कहा कि आचार संहिता लागू होने तक बतौर मुख्यमंत्री उन्हें जितना भी समय मिला, उन्होंने प्रदेश हित में हर रोज एक से बढ़कर एक निर्णय लिए। विधानसभा में अध्यादेश पारित कर उनको सुरक्षित स्थिति में भी पहुंचाया। भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के लोगों के पास जब कोई मुद्दा नहीं होता तो वे झूठ का व्यापार करना शुरू कर देते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा आज उनसे हिसाब मांग रहे हैं तो इस पर वे कहना चाहेंगे कि उनके 10 साल के कार्यकाल के एक एक मिनट का हिसाब उनके पास है। एक गरीब किसान व पिछड़े वर्ग का बेटा पाई-पाई का हिसाब देने को तैयार है पर वे भी हिसाब का बही खाता खोल कर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि छह जून से आचार संहिता लगने तक का पूरा हिसाब देंगे। सात जून को प्रदेश के 23 लाख परिवारों के 84 लाख लोगों को हैप्पी कार्ड दिया। आठ जून को प्रदेश के 50 हजार युवाओं को नौकरी दी।

17 जुलाई को पिंजौर में एशिया की सबसे बड़ी एप्पल मंडी की शुरुआत की, अग्रिवीर जब चार साल बाद वापस आएगा तो उसे प्रदेश सरकार नौकरी देगी और 10 प्रतिशत आरक्षण लागू किया। चार अगस्त को आबियाना समाप्त कर 133 करोड़ रुपया माफ किया। 7500 टीजीटी अध्यापकों को नौकरी, किसानों के खाते में 525 करोड़ रुपये की सहायता राशि की पहली किश्त जारी, ऐसे बहुत कार्य हैं जिनकी फेहरिस्त बहुत लंबी है।

सीएम सैनी ने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा अपने कार्यकाल की बात करें जहां केवल भ्रष्टाचार, क्षेत्रवाद, भाई भतीजावाद का ही साम्राज्य रहा। कर्मचारियों की नौकरी तो छोड़ो तबादले तक पैसों से होते थे। हुड्डा पर तंज कसते हुए सैनी ने कहा कि दिल में कसक और चेहरे पर नकाब लिए फिरते हैं। जिनके खाते ही खराब हैं वो मेरा हिसाब लिए फिरते हैं। उन्होंने लोगों से वादा किया कि भाजपा की सरकार

बनने के बाद वे प्रदेश के हर कोने का विकास कराएंगे।

रैली में अमरपाल राणा, विधायक लीला राम गुर्जर, जिलाध्यक्ष मनीष कठवाड़, अशोक गुर्जर, पूर्व विधायक बंता राम, पूर्व राज्यमंत्री कमलेश ढांडा, रामपाल राणा, डॉ. सुखदेव कुंडू, विनोद निर्मल, अजीत चहल, जयदीप राणा, सुरेश संधू, कृष्ण शर्मा, नरेश ढांडा, राममेहर शर्मा, कपिल दीक्षित, राजकमल ढांडा, महीपाल चौशाला व राजबीर कादयान मौजूद रहे।


जिन्होंने वोट नहीं दिया, वे उनकी कमी बताएं ः जिंदल

रैली में बोलते हुए सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर यह उनकी तीसरी पारी है। पिछले 10 वर्षों में उन्होंने जनहित में जो किया, अब इन पांच साल में उससे दोगुना करेंगे। चुनाव में जिन लोगों ने उन्हें वोट नहीं दिया, बस उनसे एक सवाल है कि उनको उनकी कमी बताएं। वे अपने कार्यों से उनका भी दिल जीत कर दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी पूरे आकलन के बाद जिसको भी टिकट दे उसका पूरा साथ देकर विजय हासिल करनी है तभी उनकी ताकत कई गुणा बढ़ पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed