फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   This time we will celebrate Karva Chauth in Rajyoga.

Kaithal News: अबकी राजयोग में मनाएंगे करवा चौथ

Fri, 18 Oct 2024 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 18 Oct 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
This time we will celebrate Karva Chauth in Rajyoga.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। अबकी करवा चौथ 20 अक्तूबर को मनाया जाएगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस साल का करवा चौथ खास है। अबकी इस दिन विशेष राजयोग है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस बार शश, गजकेसरी योग, समसप्तक, बुधादित्य और महालक्ष्मी जैसे राजयोग रहेंगे।

कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाने वाला करवा चौथ का पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए सबसे बड़ा त्योहार होता है। देश के अनेक हिस्सों विशेषकर उत्तर भारत की महिलाएं इस पर्व का बेसब्री से इंतजार करती है।
विज्ञापन


करवा चौथ का पर्व आने से पहले ही महिलाएं बाजार से विभिन्न प्रकार की खरीदारी करने के साथ-साथ अपने को सजाने संवरने में भी व्यस्त होती है। बाजार में महिलाओं की भीड़ नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्यूटी पार्लरों व मेंहदी लगाने की दुकानों में भी महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है। करवा चौथ के इस पर्व पर चीनी से निर्मित व मिट्टी के करवा की विशेष तौर पर बिक्री होती है। कलायत में जगह-जगह मिट्टी के करवों की बिक्री की जा रही है।

महिला सोना देवी ने बताया कि जिस घर में जाकर वे करवा देती हैं उस घर से करवा के दाम के अलावा चीनी की कटोरी भी दी जाती है। मान्यता है कि इससे पति पत्नी के संबंधों में हमेशा मधुरता रहती है। बेशक आज धातु से बने करवा बाजार में आ गए हों मगर लगभग प्रत्येक सुहागिन मिट्टी का करवा खरीदती है जिसे शुभ माना जाता है।

पंडित विशाल शांडिल्य ने बताया की करवा चौथ का व्रत हर साल कार्तिक मास के चतुर्थी तिथि को रखा जाता। इस बार यह तिथि 20 अक्तूबर रविवार को पड़ रही है। चतुर्थी तिथि 19 अक्तूबर को रात 9:30 बजे से आरंभ होगी और 20 की रात 09:19 पर समाप्त हो जाएगी।


महिलाएं पति के मंगल व दीर्घायु की कामना के लिए निर्जला रहकर इस व्रत को रखती हैं और चंद्रमा को अर्घ देकर इस व्रत को पूरा माना जाता है। करवाचौथ पर्व पर इस बार राज योग भी है। माना जाता है इस मुहूर्त में किया गया हर कार्य सफल होता है और इस दौरान की गई पूजा, व्रत का लाभ ज्यादा मिलता है। बताया कि चंद्रमा का पूजन, दर्शन और अर्घ देने के बाद ही भोजन ग्रहण किया जाता है। इस बार इस दिन का आरंभ सर्वार्थ सिद्धी योग से हो रहा है।
पूजा का शुभ मुहूर्त
n
कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि प्रारंभ-रविवार 20 अक्तूबर रात 06: 46 बजे

n
कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि समाप्त-सोमवार 21 अक्तूबर 04:16 बजे

n
करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय-20 अक्तूबर रात 07: 54 पर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed