फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   This time there will be a grand Ramlila festival in Guhla.

Kaithal News: गुहला में इस बार होगा भव्य रामलीला महोत्सव

Tue, 23 Sep 2025 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 23 Sep 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
This time there will be a grand Ramlila festival in Guhla.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। आदर्श नाटक क्लब की ओर से सोमवार से रामलीला महोत्सव का शुभारंभ किया गया। पहले दिन राम जन्म का मंचन किया गया। रामलीला का उद्घाटन समाजसेवी एवं दि हरियाणा सहकारी परिवहन समिति के जिला प्रधान हरबंस सीड़ा ने किया।

एसडी सभा के प्रधान राजीव शर्मा और आदर्श नाटक क्लब के प्रधान बलबीर सैनी ने बताया कि श्री भवानी मंदिर में आदर्श नाटक क्लब द्वारा पिछले 70 वर्षों से रामलीला का सफल आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष रामलीला में अयोध्या और वृंदावन धाम से प्रमुख कलाकार भाग लेंगे, जो इस धार्मिक कार्यक्रम को और भी भव्य बनाएंगे।
विज्ञापन


मंदिर कमेटी की ओर से यह भी जानकारी दी गई कि भगवान शिव मंदिर और हनुमान जी का भव्य मंदिर श्वेत शिलाओं से निर्माणाधीन है। इसके लिए नगरवासियों से सहयोग की अपील की गई है। कुलदीप माजरा ने बताया कि शारदीय नवरात्रों के उपलक्ष्य में श्री भवानी मंदिर को सुंदर लाइटों से सजाया गया है और श्रद्धालुओं के लिए पूजा का विशेष प्रबंध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed