{"_id":"6000b85b8ebc3e34462c6a67","slug":"third-accused-of-smuggling-poppy-arrested-kaithal-news-knl57704979","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफीम तस्करी रैकेट से जुड़ा तीसरा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफीम तस्करी रैकेट से जुड़ा तीसरा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक चालक से 250 ग्राम अफीम मिलने के मामले में रिमांड पर चल रहे दो आरोपियों से पूछताछ के बाद तीसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान विकास उर्फ बंटी गढ़ी जिला सोनीपत के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा रिमांड दौरान एक आरोपी आरोपी से 10 हजार रुपये ड्रगमनी भी बरामद की गई। तीनों आरोपी न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए।
सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर सोमबीर ने बताया कि एएसआई प्रदीप कुमार द्वारा पुलिस रिमांड पर लिए गए आरोपी बिंद्र हरनौली व नीरज गढ़ी जिला सोनीपत से पूछताछ के बाद आरोपी विकास उर्फ बंटी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी नीरज से 250 ग्राम अफीम बेचकर प्राप्त की गई 10 हजार रुपये ड्रगमनी बरामद कर ली गई। आरोपी शेष राशी खर्च कर चुका था। इंस्पेक्टर सोमबीर ने बताया कि 7 जनवरी को एएसआई दलशेर सिंह की टीम द्वारा कमहेड़ी से ट्रक चालक बिंद्र हरनौली को काबू कर लिया गया था। उसके कब्जे से 250 ग्राम अफीम व 2 किलो चूरापोस्त बरामद हुआ था। आरोपी बिंद्र ने कबूला था कि उसके साथी नीरज के मध्य प्रदेश के एक तस्कर के साथ संबध हैं। उससे 2 किलो अफीम लेकर उसने विकास के जरिये नीरज को सप्लाई कर दी थी। जिसमें से वह 250 ग्राम अफीम आगे बेचने के लिए खुद खरीद लाया। पुलिस द्वारा बिंद्र व नीरज का 14 जनवरी तक पुलिस रिमांड हासिल किया गया था। मामले में रैकेट से जुडे़ मंदसौर एमपी निवासी चौथे आरोपी की पहचान कर ली गई है, जिसकी तलाश जारी है।