{"_id":"67105e08c909bc06b0001e37","slug":"thieves-roads-also-closed-to-stop-e-rickshaws-and-other-vehicles-in-the-markets-kaithal-news-c-244-1-pnp1001-125963-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बाजारों में ई-रिक्शा व दूसरे वाहनों को रोकने के लिए चोर रास्ते भी बंद, मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बाजारों में ई-रिक्शा व दूसरे वाहनों को रोकने के लिए चोर रास्ते भी बंद, मिली राहत
विज्ञापन
पानीपत। त्योहारों के चलते खरीदारी बढ़ने पर बाजारों में वाहनों को लेकर अपना वनवे और तिपहिया व दूसरे वाहनों के लिए नो एंट्री का नया सिस्टम दूसरे दिन काफी हद तक सफल रहा। बाजारों के नाकों पर पुलिस सख्त रही। इसके साथ चोड़ा बाजार, सुखदेव नगर और हनुमान मंदिर वाली गली समेत अन्य चोर रास्तों पर भी बैरिकेडिंग कर दी। ऐसे में रिक्शा, ई-रिक्शा व अन्य वाहन दिन के समय बाजार में प्रवेश नहीं कर पाए। ऐसे में पहली बार त्योहारी सीजन में बाजारों में खरीदारों को चलते समय राहत महसूस की।
पुलिस ने मंगलवार को बाजारों में तिपहिया वाहनों का प्रवेश निषेध कर दिया था। इसके साथ सभी बाजारों को वनवे किया था। इसके चलते बाजारों में कुछ राहत तो मिली थी। लेकिन सुखदेव नगर, चोड़ा बाजार और हनुमान मंदिर वाली गली से तिपहियां वाहन और कार चालक अंदर बाजार में पहुंच गए थे। दिन के समय बाजार में कई बार जाम की स्थिति बनी रही। वहीं नाकों पर पुलिसकर्मी तैनात नहीं किए गए थे। अमर उजाला ने 16 अक्तूबर के अंक में माई सिटी पेज-एक पर समाचार को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने भी नाकों के निरीक्षण के दौरान इन सब विषयों को अवगत कराया गया। पुलिस ने बुधवार को सुबह ही इन रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी और हर नाके पर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए।
बॉक्स
दुकानदार और खरीदार दोनों को राहत
इंसार बाजार के दुकानदार गौरव लिखा ने बताया कि बैरिकेडिंग से तिपहिया या दूसरे बड़े वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर पाए हैं। ऐसे में बाजार में पिछले साल की अपेक्षा जाम बहुत कम रहा। इससे दुकानदारों के साथ लोगों को भी राहत मिली है। आरती और कुसुम ने बताया कि बाजार में यातायात की नई व्यवस्था काफी राहतभरी है। पहले दुकान पर पहुंचने में ही सांस चढ़ जाते थे। अब ऐसा नहीं है। बाजार की सड़कें लगभग खाली मिली हैं। इंसार चौक पर दबाव कुछ अधिक है।
विज्ञापन
वर्जन :
शहर में बाजारों के प्रधानों के साथ चर्चा कर लगातार सुधार किए जा रहे हैं। इसके अलावा अन्य सड़कों पर भी व्यवस्था बनाई जाएगी।
लाेकेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक।