फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   thief

15 क्रेटा गाड़ियों चुरा चुका है गिरोह का सरगना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
thief
पुलिस ने सेक्टर 19 से क्रेटा गाड़ी चोरी करने के मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें 4 दिन के रिमांड पर लिया गया है। उनके कब्जे से चोरी की वारदातों में प्रयुक्त की जा रही जाली नंबर प्लेट लगी हुंडई वरना गाड़ी बरामद कर ली गई।
विज्ञापन

पुलिस पीआरओ ने बताया कि सेक्टर 19-1 निवासी अनिल बंसल की शिकायत पर केस दर्ज किया था कि 4 नवंबर की रात को चोर उसके घर के आगे से खड़ी गाड़ी चोरी करके ले गए। सेक्टर 20 से भी इसी प्रकार की गाड़ी चोरी हुई थी। पुलिस इस मामले में जांच में जुटी थी।
विज्ञापन

प्रवक्ता ने बताया कि सीआईए-टूू प्रभारी सबइंस्पेक्टर सत्यवान की अगुवाई में सहायक उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार की टीम द्वारा शाम के समय गश्त व नाकाबंदी के दौरान बस स्टैंड की ओर से आई एक वरना कार रुकवाकर तलाशी ली। भागने का प्रयास करने पर उसमें सवार 3 युवकों को काबू कर लिया। तीनों की पहचान नरेश उर्फ कालू (26) व दीपक (18) दोनों निवासी बीरण थाना तोशाम जिला भिवानी तथा शीतल नगर रोहतक निवासी 19 वर्षीय नीरज के रुप में हुई। पूछताछ में सेक्टर 19 व 20 से उपरोक्त क्रेटा गाड़ी चुराने की वारदात को अंजाम देने की बात कबूली। साथ ही पता चला कि नरेश के खिलाफ कैथल के अतिरिक्त हिसार से 2017 में 5 क्रेटा गाड़ी चुराने, गुरुग्राम से 3 क्रेटा गाड़ी चुराने तथा रोहतक से वर्ष 2017 में 5 क्रेटा गाडी चुराने के आरोप में मामले दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ भिवानी के थाना तोशाम में कातिलाना हमला करने के आरोप में भी मामला दर्ज है। नरेश इस गिरोह का सरगना है। पुलिस तीनों आरोपियों को चार दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed