{"_id":"680d30594db51b0fdb0eb78c","slug":"they-took-oath-to-save-daughters-and-educate-them-kaithal-news-c-18-1-knl1004-633196-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की दिलाई शपथ
Sun, 27 Apr 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 27 Apr 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मुख्य मुख्य चिकित्सा डॉक्टर रेनू चावला के निर्देश पर राजकीय वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर संदीप सिंह की अध्यक्षता में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बैठक की। बैठक में डॉक्टर संदीप सिंह ने स्कूल से आए बच्चों व अस्पताल में आए मरीजों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान पर शपथ दिलाई। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संदीप सिंह ने बताया कि राजौंद क्षेत्र में बेटियों की संख्या में काफी गिरावट देखी जा रही है। इसका मुख्य कारण जांच करवाना व बेटी को बेटे से कम आंकना है। सभी को लिंगानुपात का ध्यान रखना चाहिए। इस मौके पर महिला चिकित्सा अधिकारी डा. समृद्धि, रविंद्र सिंह, नर्सिंग सिस्टर राजरानी, नर्सिंग अधिकारी नीलम दास, स्वास्थ्य निरीक्षक जितेंद्र सिंह, अनीता एएनएम सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद