फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   There will be lots of colors on Holi, gulal will flow

Kaithal News: होली पर जमकर बरसेगा रंग, उड़ेगा गुलाल

Mon, 25 Mar 2024 03:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 25 Mar 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
There will be lots of colors on Holi, gulal will flow
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/कलायत। सोमवार को होली पर जमकर चलेगा रंग और उड़ेगा गुलाल। रविवार को बाजार सजे रहे और लोगों ने जमकर खरीदारी की। बच्चों ने तरह-तरह की पिचकारियां खरीदीं। उधर, मिठाई की दुकानों पर भी ग्राहक उमड़े।

उधर, कलायत में होली के पावन पर्व पर नगर के वार्ड नंबर 11 में बनाई गई होली पर महिलाओं, पुरुषों व बच्चों ने पूजा-अर्चना की। दहन से पहले दिन भर श्रद्धालुओं द्वारा पारंपरिक ढंग से होलिका की पूजा की।
विज्ञापन


घर-परिवार में सुख शांति तथा समृद्धि के लिए पूजा अर्चना के दौरान महिलाओं ने गोबर से बनाए गए चांद फूल, कपूर व छोटी इलायची अर्पित की। महिलाओं का कहना है कि वैसे तो हर पर्व का अपना महत्व होता है, लेकिन होली व धुलेंडी पर पूजा का अपना विशेष महत्व होता है। होली के अवसर पर मिठाई की दुकानों पर गुजिया की बहुत मांग रही। विनोद कुमार ने बताया की होली के दिन अन्य मिठाइयों की बजाए गुजिया की सबसे अधिक मांग रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, रंग व गुलाल के पर्व पर पूरा बाजार रंग, गुलाल व पिचकारियों से भरा नजर आ रहा था। छोटे बच्चों से लेकर बड़े लोग तक बाजारों में रंग, गुलाल व मिठाइयां खरीदने के लिए पूरा दिन लगे रहे।
होलिका दहन कर अपने घर की सुख शांति की कामना


राजौंद। होली हिंदुओं का प्रसिद्ध पर्व है। यह फाल्गुन माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस दिन लोग लकड़ी की होलिका बनाकर जलाते है। रविवार की शाम को होलिका दहन किया। पिछले कई दिनों से उपलों व लकड़ियों से होलिका बनाने की तैयारियां शुरू हो गई थी।

महिलाओं ने अपने बच्चों के गले में बेर, बतासे, छुवारे की कंठी बनाकर होली का पर्व मनाया। सांय के समय होलिका दहन कर अपने घर की सुख शांति की कामना की। जहां प्राचीन काल से सभी पर्व देश की एकता व अखंडता के लिए अपनी अहमियत को सार्थक सिद्ध करते आ रहे हैं, वहीं रंगों का त्योहार समाज में आपसी भाईचारा व प्रेम की भावना को बढ़ाने में काफी हद तक सहायक सिद्ध हो रहा है।


कई लोगों ने इस त्योहार को तिलक होली के रूप में भी मनाने का निर्णय लिया है। उधर रंगों के त्योहार होली को लेकर बाजारों में चहल पहल पूरे यौवन पर देखी गई। रंग बिरंगी पिचकारियों व गुलाल से सजी दुकानें हर एक को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। होली को लेकर बच्चों में काफी उत्साह देखा गया। छोटे छोटे बच्चे होली को लेकर गुलाल उड़ाते देखे गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed