फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   NCC and NSS students conveyed a message of environmental conservation by planting saplings.

Kaithal News: एनसीसी-एनएसएस विद्यार्थियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
NCC and NSS students conveyed a message of environmental conservation by planting saplings.
पौधा रोपण करते हुए एनसीसी-एनएसएस विद्यार्थी। विज्ञप्ति
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज में एनसीसी व एनएसएस इकाइयों की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत पौधरोपण और नशामुक्ति शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और कैडेट ने नशे से दूर रहने के साथ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। सुबह के सत्र में 10 हरियाणा बटालियन एनसीसी, कुरुक्षेत्र के तत्वावधान में चल रहे नशा मुक्त अभियान के तहत शपथ कार्यक्रम हुआ। यह अभियान लगातार छठे वर्ष आयोजित किया जा रहा है। विद्यार्थियों ने नशे और मादक पदार्थों से दूर रहने और नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने की शपथ ली। एनसीसी कैडेट ने नशे को कहें ना का संदेश दिया। दोपहर के सत्र में एनसीसी और एनएसएस विद्यार्थियों ने पौधरोपण किया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण, सेवा भावना और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा। विद्यार्थियों ने स्वच्छ, हरित और स्वस्थ भविष्य के निर्माण में सामूहिक भागीदारी का संदेश दिया। पौधरोपण अभियान में एएनओ लेफ्टिनेंट डॉ. रघबीर लांबा, लेफ्टिनेंट डॉ. रितु कग, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनिल जिंदल और डॉ. अनुकृति ने भाग लिया। इस अवसर पर डॉ. विकास भारद्वाज, डॉ. जयबीर धारीवाल, डॉ. नरेश कुमार, डॉ. विशाल आनंद, डॉ. अशोक अत्री, डॉ. राजीव और अनीता मौजूद रहे।

पौधा रोपण करते हुए एनसीसी-एनएसएस विद्यार्थी। विज्ञप्ति

पौधा रोपण करते हुए एनसीसी-एनएसएस विद्यार्थी। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed