फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Speeding truck runs over mother and daughter out for a walk; mother dies, girl suffers fractures in both legs.

Kaithal News: सैर पर निकली मां-बेटी को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, मां की मौत और बच्ची की दोनों टांगें टूटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Speeding truck runs over mother and daughter out for a walk; mother dies, girl suffers fractures in both legs.
मृतका पूजा की अपनी बेटी मन्नवी के साथ फोटो। परिजन
कैथल। ढांड में कुरुक्षेत्र रोड पर शुक्रवार सुबह पहली बार सैर के लिए निकली मां-बेटी को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। निजी होटल के पास हुए हादसे में 25 वर्षीय पूजा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी दो साल की बेटी मन्नवी गंभीर रूप से घायल हो गई। ट्रक का पहिया बच्ची की दोनों टांगों पर चढ़ गया जिससे दोनों टांगें टूट गईं। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से भाग गया।
विज्ञापन

ढांड पुलिस थाना को दिए बयान में पूजा के देवर कर्ण निवासी कल्याण नगर ढांड ने बताया कि वह रोजाना बस अड्डे वाली सड़क पर सैर करने जाता है। शुक्रवार सुबह वह भी सैर के लिए निकला था। इस दौरान उसकी भाभी पूजा और दो साल की भतीजी मन्नवी घर से सैर करने के लिए निकली थीं। वह कुछ दूरी पर उनके पीछे चल रहा था। कर्ण के अनुसार कुरुक्षेत्र की तरफ से तेज रफ्तार ट्रक आया। चालक ने गफलत और लापरवाही से ट्रक चलाते हुए पूजा और मन्नवी को सीधी टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिर गईं। पूजा के सिर में गंभीर चोट लगी और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं मन्नवी की टांगों पर ट्रक का पहिया चढ़ गया। परिजन बच्ची को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। पुलिस के अनुसार उसकी मेडिकल रिपोर्ट में तीन चोटें दर्ज हैं।
विज्ञापन

--------------

सास बोलीं- पहली बार सैर के लिए निकली थी पूजा
अस्पताल पहुंची मृतका की सास लीलम देवी ने बताया कि परिवार के सदस्य रोजाना सुबह घूमने जाते हैं। शुक्रवार को उनकी बहू व उनकी पोती एक साथ पहली बार घूमने के लिए निकले थे। वे सुबह करीब 5:40 बजे घर से निकल गए थे। लीलम देवी के अनुसार वह, उनका पोता विवेक और अभिषेक आगे चल रहे थे, उनके पीछे बेटे की घरवाली पूजा और मन्नवी थीं। पूजा ने पोती को गोद में ले रखा था। उनके साथ उसका बेटा कर्ण था। इस दौरान पीछे से रेत से भरा तेज रफ्तार ट्रक आया। ट्रक सीधे पूजा और मन्नवी की तरफ आया और दोनों को कुचल गया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से भाग गया। वह मात्र 10 कदम आगे चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक नंबर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज, चालक की तलाश जारी
डीएसपी सुशील कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर ढांड थाना पुलिस सरकारी अस्पताल पहुंची। पुलिस ने मृतका की ब्रॉड डेड रिपोर्ट और घायल बच्ची की मेडिको-लीगल रिपोर्ट हासिल की। इसके बाद पूजा के देवर कर्ण का बयान दर्ज किया गया। पुलिस ने बयान और मेडिकल दस्तावेजों के आधार पर ट्रक नंबर RJ07 GD 8407 के चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामले में धारा 106, 281 और 125(ए) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है और हादसे की जांच की जा रही है।

मृतका पूजा की अपनी बेटी मन्नवी के साथ फोटो। परिजन

मृतका पूजा की अपनी बेटी मन्नवी के साथ फोटो। परिजन

मृतका पूजा की अपनी बेटी मन्नवी के साथ फोटो। परिजन

मृतका पूजा की अपनी बेटी मन्नवी के साथ फोटो। परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed