फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   There was a scuffle between Anganwadi workers and police, many workers fainted

सीएम का विरोध करने के लिए एकत्रित हुई वर्करों को पुलिस ने हिरासत में लिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 02:02 AM IST
विज्ञापन
There was a scuffle between Anganwadi workers and police, many workers fainted
कैथल। आंगनबाड़ी वर्कर एंड हेल्पर वर्कर्स यूनियन से जुड़ी आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स मुख्यमंत्री मनोहर लाल के दौरे का विरोध करने के लिए शनिवार को जवाहर पार्क में एकत्रित हुईं। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन की ओर से उनको हिरासत में लेेकर छह बसों में भरकर शहर से बाहर के पुलिस थाना परिसरों में ले जाया गया। गिरफ्तारी के दौरान आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स की पुलिस के साथ जमकर धक्का-मुक्की हुई। इस दौरान कई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बेहोश होकर नीचे गिर गईं। जिनको पुलिस कर्मियों ने एंबुलेंस में जिला अस्पताल में पहुंचाया।
विज्ञापन

वर्कर्स सुबह ही जवाहर पार्क में पहुंच गईं। जहां से कुछ वर्कर अपने घर जाने के लिए पार्क से बाहर जाने लगी तो डीएसपी रविंद्र सांगवान ने पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि कोई भी वर्कर पार्क से बाहर न जाने पाए। सभी वर्करों को गिरफ्तार किया गया और उन्हें राजौंद पुलिस थाना ले जाय गया। जहां सीएम के कार्यक्रम की समाप्ति के बाद कैथल बस अड्डे पर लाकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

बता दें कि सरकार की घोषणाओं को लागू कराने की मांग को लेकर वर्कर्स लगभग तीन माह से धरने पर बैठी हैं। बीते दो दिनों से वर्करों ने राज्यमंत्री के निवास पर दिन रात का पड़ाव डाला है। शनिवार को कैथल में सीएम मनोहर लाल के आने की सूचना पाकर वर्करों ने विरोध करने की ठानी। जिसके लिए वर्कर जवाहर पार्क में इक्कठी हुईं। इस दौरान सभी वर्करों डीएसपी रविंद्र सांगवान की देखरेख में पुलिसकर्मियों ने मौके पर जाकर गिरफ्तार किया और छह बसों के माध्यम से कैथल से बाहर कस्बों के थानों में वर्करों को ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed