फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   There was a jam situation throughout the day at Panchmukhi Chowk.

Kaithal News: पंचमुखी चौक पर दिनभर रही जाम की स्थिति

Mon, 14 Oct 2024 05:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 14 Oct 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
There was a jam situation throughout the day at Panchmukhi Chowk.
ढांड। सीजन के चलते पंचमुखी चौक ढांड पर दिन भर जाम की स्थिति बनी रही। इस कारण चौक की पांचों दिशाओं में वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। इससे वाहन चालक एवं यात्री परेशान रहे। सूचना मिलते ही ढांड पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात नियंत्रण करने में लग गई। दिनभर यही हालात रहे। धान से भरी ट्रैक्टर ट्रालियां जाम में फंसी रही।
विज्ञापन

किसान बलजीत सिंह, तरसेम सिंह, मदनपाल, जगसीर चंद, सतपाल, प्रवीण कुमार व सुरेश ने बताया कि पंचमुखी चौक पर जाम पुलिस की गैर मौजूदगी में लगता है। अगर चौक पर पुलिस तैनात हो तो जाम की स्थिति नहीं बनती।
विज्ञापन


उनका कहना है कि इस समय धान का सीजन जाेरों पर है। जाम में ट्रैक्टर ट्राली फंस जाने से खेतों में धान की कटाई का काम रुक जाता है। इससे उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ती है। किसानों का कहना है कि पंचमुखी चौक पर ट्रैफिक जाम की स्थिति अक्सर बनी रहती है। इसके बावजूद पुलिस प्रशासन इस और कोई ध्यान नहीं दे रहा है। किसानों का कहना है कि धान के सीजन के दौरान पंचमुखी चौक पर ट्रैफिक नियंत्रित करने के लिए दिन-रात पुलिस की ड्यूटी लगाई जानी चाहिए। ढांड थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेंद्र ने बताया कि कुछ वाहन चालक पंचमुखी चौक पर गलत दिशा से वाहनों को मोड़ लेते हैं। इससे जाम की स्थिति बन जाती है। इस समय धान का सीजन चला हुआ है और वाहन ज्यादा है। मौके पर पुलिस को भेज कर जाम खुलवा दिया गया है। आमजन से अपील की जाती है कि यातायात के नियमों का पालन करें। गलत दिशा से वाहन को न चलाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed