{"_id":"6500bb2c7e05222e3d073636","slug":"there-is-no-trace-of-the-youth-in-libya-anger-kaithal-news-c-18-1-knl1004-217757-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: लीबिया में युवक का सुराग नहीं, आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: लीबिया में युवक का सुराग नहीं, आक्रोश
Wed, 13 Sep 2023 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 13 Sep 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल/कलायत। लीबिया में लापता कैलरम गांव निवासी युवक साहिल का पता लगाने और उसे गलत तरीके से विदेश भेजने वाले एजेंटों के खिलाफ कार्रवाई की मांग के लिए गांव कैलरम, बालू और तितरम के ग्रामीणों ने मंगलवार को पंचायत की। एजेंटों पर कार्रवाई न होने से खफा ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ भी रोष प्रकट किया।
इसके साथ ही आगामी सोमवार तक ठोस कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इससे पहले पंचायत में ग्रामीणों ने कलायत डीएसपी सज्जन सिंह को बुलाया और उनके समक्ष जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग रखी।
ग्रामीण जिला पार्षद दीप बालू, कैलरम के पूर्व सरपंच अजमेर सिंह, बीरबल, पवन और तितरम गांव के बीरबल ने पंचायत के सामने बताया कि युवक का ढाई महीने से कोई सुराग नहीं मिला है। इस कारण परिजनों के साथ ही ग्रामीणों में भी रोष है। बताया कि साहिल जून महीने में ही पुर्तगाल गया था, लेकिन वह वहां नहीं पहुंच पाया और लीबिया से ही लापता हो गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि वे हिसार-चंड़ीगढ़ नेशनल हाईवे पर जाम करने जा रहे थे, लेकिन कलायत के डीएसपी के आश्वासन पर विरोध स्थगित कर दिया। डीएसपी सज्जन कुमार ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि पुलिस युवक का पता लगाने का भरसक प्रयास कर रही है। आरोपियों को भी जल्द पकड़ा जाएगा। इस पर ग्रामीणों ने कहा कि यदि सोमवार तक दोनों मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे बड़ा निर्णय ले सकते हैं।
कलायत थाने में 27 जून को दर्ज कराई थी शिकायत
गांव कैलरम निवासी शिवकुमार ने इस संबंध में 27 जून को कलायत थाने में एफआईआर दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उसके बेटे साहिल को पुर्तगाल भेजने के नाम पर आरोपी उमरपाल राणा, प्रेम और पवन सैनी ने उससे 11 लाख 97 हजार 500 रुपये ठग लिए। इसके बाद आरोपियों ने उसे पहले दुबई और बाद में लीबिया भेज दिया था। उसके वहां पहुंचने के बाद जब युवक से संपर्क नहीं हो पाया तो उन्होंने आरोपियों से बातचीत की, लेकिन उन्होंने इस बारे में कुछ नहीं बताया। बाद में उन्हें अपने स्तर पर पता लगा कि आरोपियों ने उसे गलत तरीके से नाव के रास्ते विदेश भेजा है। शिकायतकर्ता ने आरोपियों पर बेटे की हत्या की भी आशंका जताई।