फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   There is no solution to wheat lifting, angry farmers protest

Kaithal News: गेहूं उठान का समाधान नहीं नाराज किसानों का प्रदर्शन

Fri, 02 May 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 02 May 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
There is no solution to wheat lifting, angry farmers protest
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले की अनाज मंडियों में उठान की समस्या का पिछले लंबे समय से समाधान नहीं हो रहा है। ऐसे में अब इस समस्या को लेकर किसान संगठन भी विरोध में उतर आए हैं। समस्या का कोई समाधान न होने की स्थिति में आढ़तियों में भी काफी रोष है। शहर की नई अनाज मंडी में वीरवार को किसानों ने प्रदर्शन कर नाराजगी जताई।

वहीं, गेहूं की सरकारी खरीद आगामी 15 मई तक एजेंसियों की ओर से की जानी है। इसके चलते खरीद को महज 14 दिन बचे हैं। एक मई तक जिले में करीब 16 लाख क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है। उधर, शहर की नई अनाज मंडी में गेहूं की फसल का उठान न होने पर वीरवार को किसानों ने नाराजगी जताकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इससे पहले भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप से जुड़े किसान मंडी में पहुंचे व उठान के संबंध में बैठक की।

यूनियन के युवा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम कसाना ने कहा कि जिले की मंडियों में गेहूं का उठान सुचारू न होने के कारण किसानों को दिक्कतें आ रही हैं। किसानों ने कई-कई दिन पहले अपनी फसल बेच दी है, लेकिन वह फसल मंडी में पड़ी है। एजेंसी कह रही हैं कि पेमेंट तभी हो पाएगी जब उसका उठान होकर वह फसल गोदामों में पहुंच जाएगी। जबकि फसल की बिक्री के साथ ही उठान सुनिश्चित करवाना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी किसानों ने कहा कि अब किसानों को दिक्कतें आ रही हैं। वे फसल की कटाई, तूड़ी बनवाने व अन्य प्रकार की पेमेंट भी मजदूरों को नहीं कर पा रहे है। कंबाइन, ट्रैक्टर ट्रॉली व तूड़ी बांधने वाली लेबर किसानों के घरों पर चक्कर काट रही हैं। मंडी पहुंचे एसडीएम अजय सिंह ने किसानों को आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द फसल का उठान करवाया जाएगा।

ठेकेदार से टेंडर लेकर मंडी एसोसिएशन को देने का स्वागत

पूंडरी। पूंडरी राइस मिलर एसोसिएशन सरकार की ओर से ठेकदार से टेंडर लेकर मंडी एसोसिएशन को देने के फैसले का स्वागत किया है।

चेयरमैन अशोक गुप्ता ने कहा कि अनाज मंडी मे गेहूं माल ढुलाई में जहां आढ़तियों को समस्या आ रही थी। जिसके चलते माल का समय पर उठान ना होने के कारण किसानों के पैसे रुक गए थे। इस वजह से किसानों को समस्या आ रही थी।आढ़तियों ने बार बार सरकार से निवेदन किया की गेहूं की ढुलाई का काम शून्य चल रहा है। सरकार ने इसको गंभीरता से लिया और गेहूं ढुलाई का टेंडर आढ़ती एसोसिएशन को देकर ऐतिहासिक फैसला लिया है। संवाद




सरकार के गुप्ता ने बताया कि यह आज तक के समय का ऐसा पहला फैसला है। इसको लेकर किसान,व्यापारी, आढ़ती मजदूर सब खुश है और सरकार के मुख्यमंत्री नायब सैनी और मंत्री राजेश नागर की जम कर प्रशंसा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed