फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   There is no place to put wheat due to lack of lifting in Kalayat

Kaithal News: कलायत में उठान न होने से गेहूं डालने के लिए जगह नहीं

Mon, 22 Apr 2024 04:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 22 Apr 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
There is no place to put wheat due to lack of lifting in Kalayat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। कलायत अनाज मंडी में गेहूं की भारी आवक के बीच मंडी परिसर कम पड़ जाने से मंडी से बाहर खुले में अनेक स्थानों पर व्यापारियों ने गेहूं डलवाया दिया है। ऐसे में मंडी व बाहर अब किसानों को अपनी गेहूं की फसल डालने के लिए स्थान भी नहीं मिल रहा। दरअसल, स्थान की भारी कमी की मुख्य वजह गेहूं का उठान न होना है।

आरोप है कि सरकारी एजेंसियां खरीदे गए गेहूं के उठान में लगातार देरी कर रही है। इस वजह से मंडी व बाहर का क्षेत्र गेहूं के कट्टों से लबालब भरा है। मार्केटिंग बोर्ड से मिली जानकारी के आधार पर कलायत मंडी, कैलरम, बडसीकरी, सांघण, सजूमा खरीद केंद्रों व सब यार्ड बालू में सात लाख 80 हजार क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है जिसमें से सात लाख 41 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद भी हो चुकी है। यदि एजेंसियों द्वारा खरीदी गई गेहूं के उठाव की बात करें तो अभी तक केवल एक लाख 90 हजार क्विंटल गेहूं का ही उठाव हो पाया है जो लगभग 20 प्रतिशत ही बैठता है।
विज्ञापन


यदि कलायत मंडी की बात की जाए तो कलायत मंडी में सरकारी एजेंसियों व निजी खरीदारों ने पांच लाख चार हजार क्विंटल गेहूं की खरीद की है। इसमें अभी तक एक लाख 50 हजार क्विंटल गेहूं का ही उठान हो सका है। सांघन खरीद केंद्र के 20 प्रतिशत उठाव को छोड़कर अन्य सभी खरीद केंद्रों पर अभी तक आठ से 10 प्रतिशत ही खरीदी गई गेहूं का उठाव हो पाया है। मंडी व खरीद केंद्रों से गेहूं के उठाव को लेकर दो ठेकेदारों की नियुक्ति की हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ही ठेकेदारों को एजेंसियों द्वारा खरीदे गए गेहूं के उठान के लिए 150 ट्रकों की व्यवस्था करनी थी जबकि हकीकत में शनिवार तक केवल 20 ट्रकों से ही काम चलाया जा रहा था। मार्केटिंग बोर्ड से मिली जानकारी के आधार पर रविवार को गेहूं के उठाव के लिए ठेकेदारों ने ट्रकों की संख्या में इजाफा किया है। मार्केट कमेटी सचिव अरविंद श्योकंद ने बताया कि जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक, हैफड और वेयर हाउस जिला प्रबंधक से गेहूं के उठाव व वाहनों की संख्या को लेकर पत्राचार किया जा रहा है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed