फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   There is no place for criminals, they should leave Haryana: Gangwa

अपराधियों की जगह नहीं, छोड़ दें हरियाणा : गंगवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 03:44 AM IST
विज्ञापन
There is no place for criminals, they should leave Haryana: Gangwa
अंबाला। जन स्वास्थ्य अभियान्त्रिकी व लोक निर्माण (भवन एवं सड़क) मंत्री रणबीर गंगवा शनिवार को छावनी के विश्राम गृह में पहुंचे। यहां पर उन्होंने कहा कि 13 जुलाई को महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम भिवानी में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है, वह हरियाणा छोड़ दें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से पुलिस को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए उन्हें सलाखों के पीछे भेजें। उन्होंने समाज के लोगों से इस कार्यक्रम में अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में लगभग 14,300 किलोमीटर सड़कों पर गड्ढों को संबंधित एजेंसी की ओर से दुरुस्त किया गया है। इसके अलावा जो सड़कें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त थी उन्हें भी शेड्यूल बनाकर ठीक किया जा रहा है। मानसून सीजन को ध्यान में रखते हुए जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सीवरेज व्यवस्था को और बेहतर करने और लोक निर्माण विभाग को सडकों के साथ बने नालों को ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं। महाग्राम योजना के तहत 10 हजार आबादी से अधिक गांव में सीवरेज व्यवस्था की जाएगी। वहीं इस मौके पर पूर्व पिछड़ा वर्ग चेयरमैन सतबीर वर्मा के अलावा अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन


--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed