{"_id":"6845f9f123cbe2e45204f0f8","slug":"there-is-a-need-to-strengthen-cultural-and-moral-values-sudarshan-kaithal-news-c-245-1-kht1003-133134-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक और नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ बनाने की आवश्यकता : सुदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक और नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ बनाने की आवश्यकता : सुदर्शन
Mon, 09 Jun 2025 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 09 Jun 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
सीवन। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रहे सात दिवसीय भारतीय भाषा ग्रीष्मकालीन शिविर का रविवार को समापन हो गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुदर्शन शर्मा ने भारतीय भाषा ग्रीष्मकालीन शिविर के मुख्य उद्देश्यों एवं आवश्यकता के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि आज के संदर्भ में हमें हमारे सांस्कृतिक और नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ बनाने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि मूल्यों को अनुकूल बनाने के लिए ऐसे-ऐसे शिविरों के माध्यम से आने वाली भावी पीढ़ी को भारतीय भाषाओं एवं नैतिक मूल्य के बारे में जागरूक किया जा सकता है है। शिविर के दौरान छात्रों ने विभिन्न भाषाओं की उनकी तकनीकों एवं नियमों के बारे में विस्तार पूर्वक जाना। भाषा ग्रीष्मकालीन शिविर - 2025 के दौरान छात्रों ने विभिन्न भाषाओं की बारिकियों के साथ खान-पान व सांस्कृतिक मूल्यों एवं ललित कला के बारे में भी ज्ञान प्राप्त किया। संस्कृत प्राध्यापिका डॉक्टर ज्योति लता में छात्रों से शिविर का फीडबैक लिया। छात्रों ने शिविर के अपने-अपने अनुभव समूह में सांझे किए। कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्य सुदर्शन शर्मा ने छात्रों को प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान किए।कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य स्टेट अवार्डी सुदर्शन शर्मा ने की। जबकि कार्यक्रम का संचालन हिंदी प्राध्यापक शैलेंद्र राणा व बहादुर सिंह व डॉ. ज्योति लता ने किया। संवाद