फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   There is a buzz of swings and crowns with Laddu Gopal

Kaithal News: लड्डू गोपाल संग झूले और मुकुट की है धूम

Wed, 13 Aug 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 13 Aug 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
There is a buzz of swings and crowns with Laddu Gopal
34 कैथल। बाजार में एक दुकान पर रखे गए लड्डू गोपाल के झूले। संवाद 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व नजदीक आते ही शहर के बाजार भक्ति और उल्लास के रंग में रंग चुके हैं। जहां भी नजर डालें, बाल स्वरूप लड्डू गोपाल की मनमोहक झलक और रंग-बिरंगे सजावटी सामान आकर्षण का केंद्र बने हैं। सुबह से रात तक बाजारों में रौनक बनी हुई है, और आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं।

पिछले कुछ वर्षों में घर-घर में लड्डू गोपाल की स्थापना की परंपरा ने जन्माष्टमी के उत्सव को और भव्य बना दिया है। इसी कारण इस बार बाजार में उनकी मूर्तियों और सजावटी सामग्री की मांग चरम पर है। पीतल और अन्य धातुओं से बनी मूर्तियां 1200 से 1500 रुपये में बिक रही हैं। इनके लिए आरामदायक बिस्तर, बर्तन, पंखा, झूले, कपड़े और गहनों की पूरी श्रृंखला उपलब्ध है।
विज्ञापन


कमेटी चौक बाजार में लड्डू गोपाल के झूले 400 से एक हजार रुपये तक मिल रहे हैं। दुकानदार ग्राहकों की पसंद के मुताबिक नए डिजाइनों और रंग-बिरंगे पैटर्न का सामान सजा कर रखे हुए हैं। शहर और क्षेत्र के मंदिर रंगीन रोशनी और फूलों से सज
विज्ञापन
विज्ञापन


चुके हैं। जन्माष्टमी की रात को

मंदिर जगमगाएंगे, भव्य झांकियां निकलेंगी, भजन-कीर्तन की गूंज वातावरण को भक्तिमय बनाएगी और भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर विशेष पूजन-अर्चना होगी।

दुकानदार काजल रानी ने बताया कि बाजार में श्रीकृष्ण की अनेक स्वरूपों की मूर्तियां उपलब्ध हैं। तांबे की आकर्षक मूर्तियां और मथुरा में बनी अष्टधातु की मूर्तियां ग्राहकों में विशेष लोकप्रियता पा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed