फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   There are lots of problems in the grain market

Kaithal News: अनाज मंडी में समस्याओं केे ढेर

Fri, 28 Mar 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 28 Mar 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
There are lots of problems in the grain market
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। नई अनाज मंडी में सीजन से पहले समस्याओं का समाधान नहीं किया गया है। ऐसे में किसानों व आढ़तियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

गौरतलब है कि मंडी में कुछ महीने पहले ही सड़क का निर्माण किया गया था। यहां पर मंडी के अंदर की सड़कों पर तो पैच वर्क कर निर्माण कर दिया गया, लेकिन बाहर सीवरेज डालने के बाद सड़कों का निर्माण नहीं हुआ है।

वहीं, समस्या से नाराज आढ़ती समाधान की मांग करते रहे पर बावजूद इसके व्यवस्था में सुधार नहीं हो सका है। मंडी में अभी तक अवशेष उठाने का ठेका तक नहीं दिया गया है।
विज्ञापन


एक अप्रैल से शुरू होनी है गेहूं की खरीद, नहीं बनी व्यवस्था ः मंडी के आढ़ती धर्मपाल कठवाड़ ने बताया कि सरकार के आदेशों के तहत एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू होनी है। आवक शुरू होने से पहले अभी तक मंडी में व्यवस्था नहीं बनाई गई है। इस समय सीजन की शुरुआत से पहले हालात नहीं सुधरे तो किसानों व आढ़तियों को परेशानी होनी तय है। लोगों के मुताबिक, यहां मंडी में सबसे बड़ी समस्याओं में स्ट्रीट लाइटों का खराब होना भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आढ़ती धर्मपाल कठवाड़ ने बताया कि मंडी के अंदर तो कुछ स्ट्रीट लाइट ठीक हैं, लेकिन मंडी के सभी गेटों के बाहर लाइट नहीं लगाई गई हैं। जाखौली अड्डा से मंडी की तरफ से आने वाले रास्तों पर लगी स्ट्रीट लाइट खराब हैं।

प्रवासी मजदूर रवि कुमार ने बताया कि वे पिछले पांच साल गेहूं व धान के सीजन में मजदूरी करने के लिए पहुंचते हैं। यहां पर शौचालय की सुविधा नहीं है। शौचालय के लिए मार्केट कमेटी में जाना पड़ता है। इसके साथ ही वाटर कूलरों को भी अभी शुरू नहीं किया गया है।

वहीं, आढ़ती शमशेर ने बताया कि मंडी में धान के सीजन के समय अवशेष एकत्रित हुआ था, लेकिन अभी तक मार्केट कमेटी की ओर से इसके उठान की निविदा सूचना जारी नहीं की है। इस कारण काफी परेशानी हो रही है।


दूसरी ओर मार्केट कमेटी सचिव नरेंद्र ढुल ने बताया कि सीजन के समय मंडी में आढ़तियों, किसानों व मजदूरों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। मंडी में सीवरेज की पाइपलाइन डालने के लिए जो सड़कें खोदी थी। उन अधिकतर सड़कों का निर्माण कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस दौरान किसानों व आढ़तियों को किसी भी प्रकार से सड़क के कारण गेहूं डालने की कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed