{"_id":"5df51f9e8ebc3e881e6a3bf4","slug":"theft-kaithal-news-knl151715123","type":"story","status":"publish","title_hn":"1 लाख रुपये में बेच दी थी चोरी के बाद 12 लाख कीमत की क्रेटा गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1 लाख रुपये में बेच दी थी चोरी के बाद 12 लाख कीमत की क्रेटा गाड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर 19 से चोरी की क्रेटा गाड़ी को पुलिस ने लुधियाना से बरामद किया है। चोरी के तीन आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। उसने एक ओर क्रेटा गाड़ी चोरी करने की बात कुबूल की है। गाड़ी को खरीदने वाले आरोपी की भी पहचान कर ली गई है। उसकी तलाश जारी है। चोरी की वारदातों में प्रयुक्त की जा रही हुंडई वरना गाड़ी आरोपियों के कब्जे से पहले ही बरामद की जा चुकी है।
पुलिस पीआरओ ने बताया कि सीआईए-टू पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार की टीम द्वारा पुलिस रिमांड पर चल रहे आरोपी नरेश उर्फ कालू (26) व दीपक (18) दोनों निवासी बीरण थाना तोशाम जिला भिवानी तथा नीरज (19) शीतल नगर रोहतक को साथ लेकर गांव मॉडल टाउन थाना मलोद लुधियाना में दबिश दी। जहां माडल टाउन निवासी अमरीक सिंह व विक्की दोनों पुत्र हंसराज मौके से फरार हो गए और पुलिस ने उनके प्लाट में खड़ी बगैर नंबर की चोरी की गाड़ी बरामद कर ली गई। तीनों आरोपियों द्वारा लाखों रुपये मूल्य की चोरी की गाड़ी उक्त आरोपियों को एक लाख रुपये के मामूली कीमत पर बेचनी कुबूल की गई थी। यह गाड़ी सेक्टर 19-1 निवासी अनिल बंसल के घर के बाहर से चोरी की गई थी। तीनों आरोपियों से सीआईए-टू पुलिस द्वारा गहनता पूर्वक पूछताछ की गई तो उन्होंने 19 नवंबर की रात सेक्टर 20 हुड्डा से भी एक अन्य क्रेटा गाड़ी चुराने की वारदात को अंजाम देना कबूल किया है। जो निशांत सिंह की थी। दूसरी गाड़ी बरामद करने के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है।