{"_id":"679e706d8b5a9c5b2a06acf7","slug":"theft-in-the-extension-grain-shed-by-breaking-glass-kaithal-news-c-18-1-knl1004-572483-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: शीशे तोड़कर विस्तार अनाज ढांड में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: शीशे तोड़कर विस्तार अनाज ढांड में चोरी
Sun, 02 Feb 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 02 Feb 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ढांड। विस्तार अनाज ढांड में चोरों ने एक आढ़त की दुकान में रात के समय चोरी कर ली। ढांड पुलिस को दी शिकायत में विस्तार अनाज मंडी दुकान नंबर 15 मे.कृष्ण कुमार प्रह्लाद के पार्टनर कर्मबीर ने बताया कि वह शुक्रवार को हर रोज की भांति अपनी दुकान बढ़ाकर चला गया था। सुबह के समय जब लेबर ठेकेदार ने दुकान खोली तो उसने समान बिखरा हुआ देख कर इसकी सूचना दी। दुकान में आकर देखा तो अंदर अलमारी का टूटी हुई थी और सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था। उसने बताया कि चोर दुकान में पीछे सीढि़यों में लगे शीशे को तोडक़र अंदर घुसे और लोहे के औजारों से अलमारी को तोड़ा व उसमें रखे 16 हजार रुपये चुरा कर ले गए। उसने बताया कि चोरों ने दुकान में रखे डेेस्क का भी ताला तोड़ा और खंगाला। दुकान में रखे हुए सभी कागजात को एक-एक करके बाहर फेंका। कर्मबीर ने बताया कि उन्होंने गोदाम का ताला भी तोड़ा और वहां भी नकदी ढूंढने की कोशिश की। चोर जाते हुए दुकान में लगे टीवी के सेटअप बाॅक्स को सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर समझ कर साथ ले गए।
इंस्पेक्टर जोगिंद्र ने बताया कि विस्तार अनाज मंडी में 15 नंबर दुकान में चोरी सूचना पर सीन आफ क्राइम की टीम को बुलाकर मौके से साक्ष्य जुटाए गए है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। शीघ्र ही चोरों को ढूंढ कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया जाएगा।
मंडी एसोसिएशन के प्रधान नरेश सहारण व पूर्व मंडी प्रधान रमेश ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि अनाज मंडियों में के समय पुलिस की गश्त लगाई जाए।