फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Theft by breaking the locks of BJP leader's house

भाजपा नेता के घर के ताले तोड़कर चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Theft by breaking the locks of BJP leader's house
Theft by breaking the locks of BJP leader's house - फोटो : Kaithal
शहर में चोरी की घटनाओं को लेकर लोगों में दहशत बढ़ गई है। दो दिन पहले ही एक साथ छह प्रतिष्ठानों में ताले तोड़कर सामान व नकदी चोरी के बाद अब चोरों ने एक तरह से सुरक्षित माने जाने वाले एरिया में स्थित भाजपा के वरिष्ठ नेता रविभूषण गर्ग के घर में चोरों ने सेंध लगा दी। भाजपा नेता दो बार चुनाव लड़ चुके हैं। सुरक्षा को लेकर उनके परिवार में भी पुलिस के प्रति रोष दिखा।
विज्ञापन

भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रवि भूषण गर्ग के चंदाना गेट स्थित मकान में मंगलवार रात को चोरों ने चोरी का प्रयास किया। मेन गेट का ताला तोड़कर चोर घर के अंदर घुसे। अंदर घुसते ही कमरे को पूरी तरह से खंगाला। इसके बाद लिफ्ट का ताला तोड़ा। इसके बाद वे दूसरी मंजिल पर पहुंचे और यहां बने कमरे में पड़े सामान को खंगाला। पहली मंजिल पर भाजपा नेता व उनका परिवार सोया हुआ था। सुबह जब वे उठे तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ देखकर सामान संभाला। रविभूषण गर्ग ने चोरी की सूचना एसपी लोकेंद्र सिंह को देनी चाहिए। लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। सूचना देने के करीब 4 घंटे बाद पुलिस उनके घर जानकारी लेने पहुंची। सीन ऑफ क्राइम टीम ने भी मौके का मुआयना किया। रविभूषण गर्ग के बेटे ने बताया कि चोरों ने घर में घुसकर चोरी का प्रयास किया है। वे कीमती सामान तो नहीं चुरा सके। लेकिन ताला तोड़कर घर के अंदर कमरों में सारा सामान अस्त-व्यस्त कर दिया। गनीमत यह रही कि वे उस जगह नहीं आए, जहां उनका परिवार सोया हुआ था। अन्यथा वे बड़ी वारदात को भी अंजाम दे सकते थे। पुलिस को चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed