फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The young man jumped in the river after making a video saying of suicide

सुसाइड करने की बात कहकर वीडियो बना युवक भाखड़ा नहर में कूदा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
The young man jumped in the river after making a video saying of suicide
कैथल। गुहला क्षेत्र के गांव शादीपुर निवासी एक युवक हरियाणा-पंजाब सीमा से गुजर रही भाखड़ा नदी के किनारे पर खड़ा होकर सुसाइड करने की बात कहते हुए वीडियो बना नदी में कूद गया। उसने वीडियो में अपनी पत्नी, साली व साली के बेटे पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवक के पिता की शिकायत पर तीनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव शादीपुर निवासी देशा ने बताया कि वह पंजाब पुलिस में है। सोमवार दोपहर के समय वह अपने घर पर मौजूद था। उसके भतीजे महकदीप का फोन आया कि उसके बेटे विरेंद्र सिंह ने आत्महत्या करने के बारे में सोशल साइट पर दो वीडियो डाले हैं। इसकी सूचना मिलने के बाद वह अपने घर से भाखड़ा नहर की पटरी से होते हुए गांव गढ़ी नजीर गुरुद्वारा के पास पहुंचा तो वहां पर कुछ लोग मौजूद थे। यहां एक युवक ने बताया कि एक लड़का नहर की पटरी पर मोटरसाइकिल खड़ी कर भाखड़ा नहर में कूद गया है। गांव गढ़ी नजीर के सरपंच लखविंद्र ने बताया कि लड़के को बचाने की कोशिश की, लेकिन वह नाकाम रहा। मौके पर उसके बेटे की मोटरसाइकिल, मोबाइल व जैकेट मिली है। इससे पूर्व उसके बेटे ने दो वीडियो बनाए, जिसमें उसने अपनी पत्नी, साली व साले के बेटे पर दहेज प्रताड़ना के आरोप में झूठी एफआईआर दर्ज करने की धमकी देकर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके बेटे ने उसकी पुत्रवधू रमनदीप कौर, साला लवप्रीत सिंह व साली सिमरजीत कौर की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या की है। एसएचओ गुहला रमेश कुमार ने बताया कि युवक के पिता की शिकायत पर पत्नी, साली व साली के बेटे के विरुद्ध आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। फिल्हाल उसका शव नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed