फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The work of Guhla Stadium will be completed by March 31.

Kaithal News: गुहला स्टेडियम का काम 31 मार्च तक होगा पूरा

Fri, 19 Dec 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 19 Dec 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
The work of Guhla Stadium will be completed by March 31.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/चंडीगढ़। गुहला के विधायक देवेंद्र हंस ने खेल राज्य मंत्री गाैरव गाैतम से सवाल पूछे हैं। विधायक ने गुहला क्षेत्र में खेल संसाधनों का ब्योरा मांगा है। चीका में स्टेडियम के अलावा जिमखाना के निर्माण में देरी का कारण भी पूछा है। खेल राज्य मंत्री ने जवाब देते हुए बताया कि चीका में स्टेडियम और जिमखाना का निर्माण 24 माह में नगर पालिका चीका के माध्यम से कराया जाना था। जिस एजेंसी को काम साैंपा गया था उसने निर्माण में देरी की इसलिए जुर्माना लगाया गया है। अब 31 मार्च 2026 तक निर्माण कार्य पूरा होने के आसार हैं।

कलायत में सीवरेज-पेयजल आपूर्ति के कार्य में देरी, गंगवा बोले 85 प्रतिशत काम पूरा : कलायत के विधायक विकास सहारण ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा से विधानसभा क्षेत्र के राजाैंद गांव में सीवरेज और पेयजल आपूर्ति की लाइनें बिछाने के कार्य में देरी के कारणों को पूछा। मंत्री ने बताया कि सितंबर 2023 से पेयजल आपूर्ति की लाइन बिछाने का कार्य शुरू किया गया था जो 100 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। नवंबर 2023 से सीवरेज लाइन बिछाने का कार्य शुरू किया गया। अभी तक यह कार्य 85 प्रतिशत और 31 मार्च तक यह कार्य पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed