{"_id":"624360575930677b7569f381","slug":"the-work-in-the-city-council-has-come-to-a-complete-standstill-people-are-worried-kaithal-news-knl103307370","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन हड़ताल का रहार्ठला-जुला असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन हड़ताल का रहार्ठला-जुला असर
विज्ञापन
कैथल। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर कर्मचारियों की हड़ताल चलते नगर परिषद में मंगलवार को कामकाज पूरी तरह ठप रहा। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा बिजली निगम, बैंक और रोडवेज में कम कर्मचारियों ने ही हड़ताल में भाग लिया। इन विभागों में अपने काम करवाने के लिए ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ा।
रोडवेज विभाग में पहले दिन से दूसरे दिन कम बसें चली लेकिन इससे यात्रियों को ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। कर्मचारियों की हड़ताल का दूसरे दिन सबसे ज्यादा असर नगर परिषद देखने को मिला। यहां दिन भर कार्य पूरी तरह ठप रहा। अपने काम को लेकर यहां पहुंचे लोग भटकते नजर आए।
बसें चलाने के संबंध में हुई बहस
रोडवेज विभाग में बसें चलाने को लेकर अधिकारियों और यूनियन के पदाधिकारियों के बीच बहस हुई। तीखी बहस के बाद अधिकारियों ने बसों को चलाया। सुबह चार बजे से ही बसों का संचालन शुरू हो गया था। पुलिस की टीम बस स्टैंड पर दिनभर गश्त करती रही। निजी बसों की संख्या ज्यादा रही।
विज्ञापन
कर्मचारियों ने बस स्टैंड में की नारेबाजी
रोडवेज कर्मचारी रणबीर बालू, जसबीर सिंह, कृष्ण गुलियाणा, बलकार देवबन व बलवान कुंडू ने बताया कि रोडवेज की पांच यूनियनों के सदस्यों ने हड़ताल में हिस्सा लिया। कैथल डिपो में कर्मचारियों ने सुबह चार बजे बस स्टैंड पर पहुंच कर नारेबाजी शुरू कर दी। सांझा मोर्चा के प्रधान महावीर संधु, रणबीर बालु, शमशेर सिरटा, अनिल शर्मा, अभिषेक शर्मा ने कहा कि सरकार निजीकरण पर तुली हुई है। पहल सिंह तंवर जसवीर सिंह बलवान कुंडू ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों को पूरा करे।