{"_id":"68b2077327cffdea450d0eba","slug":"the-weather-was-pleasant-the-sky-was-covered-with-clouds-but-it-did-not-rain-kaithal-news-c-18-1-knl1004-726849-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मौसम खुशनुमा, बादलों से ढका रहा आसमान लेकिन नहीं हुई बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मौसम खुशनुमा, बादलों से ढका रहा आसमान लेकिन नहीं हुई बारिश
Sat, 30 Aug 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 30 Aug 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले में शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदला-बदला रहा। सुबह से लेकर शाम तक कभी बादलों ने आसमान को ढक लिया, तो कभी हल्की धूप निकल आई। बीच-बीच में हल्की बूंदाबांदी भी हुई, लेकिन तेज बारिश का इंतजार अधूरा रह गया। दिन में कम हवा चलने के कारण उमस और हल्की गर्मी लोगों को परेशान करती रही, हालांकि शाम को तापमान में आई गिरावट ने कुछ राहत जरूर दी।
मौसम विभाग ने शुक्रवार को भारी बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन बादल केवल छाए रहे और बरसे नहीं।
कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31.1 और न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में मौसम परिवर्तित रहने की संभावना बनी हुई है। यदि तेज बारिश होती है तो तापमान में गिरावट आएगी और उमस से राहत मिलेगी। साथ ही मौसम में यह बदलाव धान की फसल के लिए लाभकारी साबित होगा। संवाद