फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The weather has changed following the rain; a chill can now be felt in the mornings and evenings.

Kaithal News: बारिश के बाद बदला मौसम, सुबह-शाम ठंड का होने लगा एहसास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
The weather has changed following the rain; a chill can now be felt in the mornings and evenings.
सोमवार सुबह निकलता हुआ सूरज का दृश्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। बारिश के बाद मौसम में बदलाव महसूस होने लगा है। दिन के तापमान में गिरावट आने से अब सुबह और शाम के समय ठंड का एहसास बढ़ गया है। पहले जहां दिन के समय गर्मी परेशान कर रही थी, वहीं अब मौसम में ठंडक घुलने लगी है। सोमवार को जिले में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम में आए इस बदलाव के बाद लोगों ने गर्म कपड़ों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। खासकर सुबह घरों से काम के लिए निकलने वाले लोगों और शाम को बाहर घूमने वालों को ठंड महसूस होने लगी है। बारिश के बाद मौसम में नमी बढ़ने और तापमान में उतार-चढ़ाव से दिन के समय भी पहले जैसी गर्मी महसूस नहीं हो रही। हालांकि दोपहर में धूप निकलने पर हल्की गर्माहट बनी रहती है, लेकिन सुबह और शाम के मौसम में अंतर स्पष्ट दिखाई देने लगा है। मौसम के बदलते मिजाज का असर बाजारों और दैनिक गतिविधियों पर भी दिखाई दे रहा है। लोगों को अब सुबह और शाम के समय बाहर निकलते हुए कपड़ों को लेकर सावधानी बरतनी पड़ रही है।
विज्ञापन

------------
एक्यूआई 120 दर्ज पहुंचा
मौसम में बदलाव के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 120 दर्ज किया गया। ऐसे में सांस संबंधी परेशानी से जूझ रहे लोगों को बाहर निकलते समय सावधानी बरतनी चाहिए। मौसम में ठंडक बढ़ने और हवा की गुणवत्ता में बदलाव का असर संवेदनशील लोगों पर पड़ सकता है। लोगों को मौसम और वायु गुणवत्ता से जुड़ी जानकारी पर नजर रखने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
खांसी व बुखार होने पर चिकित्सक को दिखाएं

डॉ. जितेंद्र गिल ने कहा कि मौसम में बदलाव के दौरान बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। सुबह और शाम ठंड बढ़ने पर उचित कपड़े पहनें। खांसी, बुखार या सांस लेने में परेशानी होने पर लापरवाही न करें और जरूरत पड़ने पर चिकित्सक से परामर्श लें। पर्याप्त पानी पीये और संतुलित आहार लें।

----------
नवंबर में ठंड बढ़ने की संभावना
कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक रमेश चंद्र ने बताया कि अक्तूबर के अंतिम दिनों में मौसम में बदलाव के साथ सुबह और शाम ठंड का एहसास बढ़ने लगा है। नवंबर में तापमान में गिरावट आने से सर्दी का असर बढ़ सकता है। आगामी दिनों के मौसम का आकलन तापमान और मौसम संबंधी परिस्थितियों के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed