फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The way of teaching children will change in primary schools

Kaithal News: प्राथमिक स्कूलों में बदलेगा बच्चों को पढ़ाने का अंदाज

Thu, 26 Jun 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 26 Jun 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
The way of teaching children will change in primary schools

विज्ञापन
गुहला-चीका। प्रदेश के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में अब बच्चों को पढ़ाने का तरीका बदलेगा। बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा देने के उद्देश्य से खंड गुहला के 118 प्राथमिक शिक्षकों को बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान विषय पर पांच दिवसीय विशेष प्रशिक्षण दिया गया।

यह प्रशिक्षण खंड संसाधन संयोजक कार्यालय गुहला की ओर से सलीमपुर में आयोजित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी बलबीर कश्यप ने बताया कि खंड के बालवाटिका से कक्षा पांचवीं तक के शिक्षकों को तीन समूहों में प्रशिक्षित किया गया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को जो भी शिक्षण विधियां व गतिविधियां सिखाई गई हैं, उन्हें कक्षाओं में पूरी निष्ठा से अपनाएं।
विज्ञापन


बलबीर कश्यप ने बताया कि प्रशिक्षण के अंतर्गत खेल-खेल में शिक्षा, टीएलएम (शैक्षिक सहायक सामग्री) का प्रयोग, प्रिंट रिच क्लासरूम, स्किल पासबुक भरने तथा बच्चों के लर्निंग लेवल को समझने जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर मास्टर ट्रेनरों ने प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खंड एफएलएन समन्वयक उपेंद्र शुक्ला ने बताया कि शिक्षकों को पाठ्यपुस्तकों को प्रभावी और रोचक ढंग से पढ़ाने के नवीन तरीकों से परिचित करवाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed