फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The villagers of Faral accused the contractor officers

Kaithal News: फरल के ग्रामीणों ने ठेकेदार अफसरों पर लगाए आरोप

Tue, 09 Sep 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 09 Sep 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
The villagers of Faral accused the contractor officers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पूंडरी। फरल में महाग्राम सीवरेज योजना के तहत चल रहे कार्य को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है। ग्रामीणों ने ठेकेदार और जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर अनियमितता और लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि ढांड गांव में किए जा रहे सिवरेज कार्य और फरल गांव में चल रहे कार्य में स्पष्ट अंतर देखा जा रहा है।

भारतीय किसान यूनियन (मान) गुट के अध्यक्ष ठाकुर गुणी प्रकाश और ग्रामीण राजेश राणा, श्रवण राणा, संदीप, कंवरपाल व सुशील ने आरोप लगाया कि फरल गांव में सीवरेज कार्य न तो मानकों के अनुसार किया जा रहा है और न ही गुणवत्ता का ध्यान रखा जा रहा है। गलियों और सड़कों को उखाड़कर महीनों से अधूरा छोड़ दिया गया है, जिससे गहरे गड्ढे बन गए हैं।
विज्ञापन


बारिश के दौरान इन गड्ढों में पानी भरकर कीचड़ और जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इससे ग्रामीणों को अपने घरों तक पहुंचने में कठिनाई होती है और बच्चों व बुजुर्गों के गिरने का भी खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का आरोप है कि कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे योजना भविष्य में बेकार साबित हो सकती है। विभागीय अधिकारी भी कार्य की सही निगरानी नहीं कर रहे हैं, जिससे ठेकेदार की मनमानी बढ़ रही है। ग्रामीणों ने मांग की है कि सीवरेज कार्य की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए और जिम्मेदार ठेकेदार व अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed