फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The tenure of NHM doctors will end tomorrow

Kaithal News: कल खत्म होगा एनएचएम के डॉक्टरों का कार्यकाल

Sat, 30 Mar 2024 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 30 Mar 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
The tenure of NHM doctors will end tomorrow
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला नागरिक अस्पताल में कार्यरत एनएचएम के 10 डॉक्टरों का कार्यकाल 31 मार्च को खत्म हो जाएगा। इसके बाद डॉक्टरों की और कमी होने से मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ेगी।

गौरतलब है कि जिन 10 डॉक्टरों का कार्यकाल खत्म होना है, उनमें से पांच विशेषज्ञ और पांच एमबीबीएस डॉक्टर हैं। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार इन डॉक्टरों के कार्यकाल बढ़ने का शनिवार को पत्र आ सकता है। यदि इस दौरान कार्यकाल नहीं बढ़ा तो इन डॉक्टरों की सेवाएं पूरी तरह से समाप्त हो जाएंगे।
विज्ञापन


इस समय जिला नागरिक अस्तपाल में इन डॉक्टरों सहित 26 चिकित्सक कार्यरत हैं। इन 10 डॉक्टरों के अलावा 16 और नियमित डॉक्टर हैं परंतु इन 16 में तीन डॉक्टरों को अधिकारिक शक्तियां दे रखी है। ऐसे में यह डॉक्टर ओपीडी में न बैठकर विभागीय कार्य देखते हैं। जबकि अन्य 13 डॉक्टर ओपीडी कक्ष में बैठकर मरीजों का इलाज करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएचएम के 10 डॉक्टरों के कार्यरत होने के चलते मरीजों को कुछ हद तक इलाज करवाने में आने वाली परेशानियां कम हुई थीं, लेकिन इनका कार्यकाल खत्म होने के बाद फिर से परेशानियां शुरू हो जाएंगी।

एनएचएम के 10 डॉक्टरों में दो गायिनी वार्ड की भी शामिल ः एनएचएम के 10 डॉक्टरों में दो डॉक्टर गायिनी वार्ड की भी शामिल हैं। इस समय गायिनी वार्ड में तीन महिला चिकित्सक शामिल है। परंतु अब कार्यकाल खत्म होने के बाद केवल एकमात्र महिला डॉक्टर ही वार्ड में शेष रह जाएंगी। ऐसे में गायिनी वार्ड में भी गर्भवती महिलाओं की जांच से लेकर डिलिवरी के ऑपरेशन की प्रक्रिया काफी जटिल हो जाएगी।

मात्र 13 एमओ ही हैं कार्यरत ः जिला अस्पताल में एमओ के 55 पद हैं, लेकिन मात्र 13 मेडिकल ऑफिसर ही कार्यरत हैं। वहीं, एसएमओ के पांच पदों में से दो पद रिक्त पड़े हुए हैं। इमरजेंसी में डॉक्टरों की कमी के कारण अब बीमारियों के विशेषज्ञ डॉक्टरों को ड्यूटी करने पड़ेगी। इससे ओपीडी प्रभावित होगी। डाॅक्टर के तबादले के बाद विभाग की परेशानी बढ़ गई है। अस्पताल में प्रतिदिन 1500 से अधिक ओपीडी रहती है।


सामान्य अस्पताल में कार्यरत एनएचएम के 10 डॉक्टरों का कार्यकाल 31 मार्च को खत्म होगा। उनका कार्यकाल बढ़ाने के लिए विभाग के निदेशालय से कुछ दिन पहले ही पत्राचार किया गया था। उम्मीद है कि शनिवार को उनके कार्यकाल बढ़ाने के लिए अनुमति आ सकती है। यदि अनुमति आ गई तो यह डॉक्टर एक अप्रैल से पहले की तरह ही अपना कार्य करेंगे। - डॉ. सचिन मांडले, प्रधान चिकित्सा अधिकारी, जिला नागरिक अस्पताल, कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed